Kerala: केरल की जेल में 85 वर्षीय पॉक्सो मामले के आरोपी की दूसरे कैदी ने पिटाई की, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के जेल में एक अन्य कैदी ने पॉक्सो मामले में आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि अलाप्पुझा के जिला जेल में एक 85 वर्षीय आरोपी को कथित तौर पर एक अन्य कैदी ने पीट दिया। आरोपी ने दावा किया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह दो बेटियों का पिता है।
यह भी पढ़ें- Supreme Court: प्रोफेसर महमूदाबाद और दिल्ली वायु प्रदूषण पर आज सुनवाई; SIR से जुड़ी याचिका भी सूचीबद्ध
सीसीटीवी फुटेज से घटना का पता चला
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि यह घटना 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी, 2026 की दरमियानी रात में की है। अधिकारी ने बताया कि किसी तरह, चोरी और मारपीट के कई मामलों का सामना कर रहे दूसरे कैदी को पता चला कि 85 वर्षीय व्यक्ति यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामले में आरोपी है और उसने उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा, "हमने जेल के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की पुष्टि की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।" उन्होंने आगे बताया कि पॉक्सो मामले के आरोपी के चेहरे पर चोटें आईं और उसके दांतों में दर्द हुआ, लेकिन बाद में वह ठीक हो गया।
यह भी पढ़ें- Konaseema ONGC Well Fire: ओएनजीसी के कुएं में लगी आग बेकाबू, मुंबई-दिल्ली से आंध्र प्रदेश बुलाए गए विशेषज्ञ
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में 39 वर्षीय कथित हमलावर ने दावा किया कि वह दो लड़कियों का पिता है और इसीलिए उसने पीओसीएसओ मामले के आरोपी की पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि 39 वर्षीय कैदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।