फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   82 trains delayed (arriving late in Delhi) & 23 rescheduled due to prevailing #fog conditions

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 82 लेट तो 23 का बदला समय

Mon, 12 Dec 2016 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Mon, 12 Dec 2016 08:31 AM IST
विज्ञापन
82 trains delayed (arriving late in Delhi) & 23 rescheduled due to prevailing #fog conditions
- फोटो : ANI
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से आने वाली 82 ट्रेनें देरी से है, वहीं यहां से चलने वाली 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


घने कोहरे ने रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार थाम दी है। 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेनें भी 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की औसत से दौड़ रही है। इसके कारण ट्रेनें घंटों लेट चल ही रही है साथ ही यात्री भी हलाकान हो रहे हैं। ट्रेन के घंटों लेट पहुंचने कारण ट्रेन पुनर्निर्धारित समय से चल रही हैं। इसके साथ ही कई ट्रेन निरस्त भी हो रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को घने कोहरे के कारण रेलवे यातायात बाधित रहा। करीब 200 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इनमें 91 से अधिक ट्रेन घंटों लेट चलीं तो 44 ट्रेनें अपने समय पर रवाना नहीं हुईं। शताब्दी, राजधानी, सुपर फास्ट ट्रेन समेत लंबी दूरी की अन्य ट्रेन भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकीं। रीवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी, आजमगढ़-दिल्ली कैफियात, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपर्क क्रांति, हावड़ा (13049) एक्सप्रेस व फिरोजपुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी शाम 5:50 बजे की जगह सोमवार सुबह 5 बजे के लिए पुनर्निर्धारित की गई। इसी तरह नई दिल्ली-सियालदाह राजधानी शाम 4:25 की जगह देर रात डेढ़ बजे के लिए पुनर्निर्धारित हुई। हावड़ा राजधानी भी देर रात 12:20 बजे के लिए निर्धारित की गई। इसी तरह नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी, अमृतसर शताब्दी, सिक्किम महानंदा, नॉर्थ ईस्ट, शान-ए-पंजाब, महाबोधी, श्रमजीवी, महाकौशल, आनंद विहार-लखनऊ डबल डेकर समेत कई ट्रेन परिवर्तित समय से घंटों लेट रवाना हुईं।

सोमवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन

82 trains delayed (arriving late in Delhi) & 23 rescheduled due to prevailing #fog conditions
सोमवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन
. लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12419)
. नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस (12420)
. आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (14212)
. लिच्छवी एक्सप्रेस (14005)
. अमृतसर-सहरसा जनसाधारण (15210)
. जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस (14673)
. कालका-हावड़ा-कालका (12312)
. संगम एक्सप्रेस (14164)
. अलीगढ़-देहरादून एक्सप्रेस (14113)
. देहरादून-अलीगढ़ एक्सप्रेस (14114)
. पदमावत एक्सप्रेस (14208)
. हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस (14605)

मंगलवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन
. नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (12566)
. अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस (15212)
. पदमावत एक्सप्रेस (14207)

बुधवार को निरस्त रहने वाली ट्रेन
. दिल्ली-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14206)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed