{"_id":"62f2b5ef303ec1634f615c81","slug":"81-year-old-man-collapsing-during-the-national-anthem-at-a-school-in-nashik-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 81 वर्षीय बुजुर्ग स्कूल में राष्ट्रगान के दौरान गिरे, मौत का वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 81 वर्षीय बुजुर्ग स्कूल में राष्ट्रगान के दौरान गिरे, मौत का वीडियो हुआ वायरल
Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नासिक
पीटीआई, नासिक
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:00 AM IST
सार
वीडियो में स्कूल में राष्ट्रगान बजने के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिरते दिखाई दे रहे हैं। वृद्ध को कार्यक्रम में शामिल लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक स्कूल में राष्ट्रगान के दौरान एक 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो जाने का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना सोमवार को हुई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नासिक के सतपुर इलाके के निवासी चंद्रभान मालुंजकर अचानक स्कूल कार्यक्रम में अचेत होकर गिर पड़े। वृद्ध को कार्यक्रम में शामिल लोगों द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहीं वीडियो में स्कूल में राष्ट्रगान बजने के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति अचानक गिरते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रगान से पहले भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक रैली से पहले किया गया था।
विज्ञापन