फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   80:20 victory: Owaisis comment on UP election results, points to Yogis statement

'80:20 की जीत': यूपी चुनाव के नतीजों पर ओवैसी की टिप्पणी, योगी के बयान की ओर किया इशारा

Fri, 11 Mar 2022 02:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Mar 2022 02:27 PM IST
सार

शुक्रवार को हैदराबाद में ओवैसी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में अगले कई सालों तक ऐसा ही वातावरण रहेगा। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को उत्तर प्रदेश चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है।

विज्ञापन
80:20 victory: Owaisis comment on UP election results, points to Yogis statement
आईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यूपी चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर पाने के बाद एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की जीत को '80:20' की विजय बताया है। उनका इशारा सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की ओर था। योगी ने कहा था कि यूपी चुनाव में 80:20 के बीच मुकाबला है। माना जाता है कि उनका आशय राज्य की हिंदू-मुस्लिम आबादी की ओर था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को हैदराबाद में ओवैसी ने कहा कि देश के लोकतंत्र में अगले कई सालों तक ऐसा ही वातावरण रहेगा। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को उत्तर प्रदेश चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उसे एक भी सीट नहीं मिली है। नतीजों पर ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम यूपी के लोगों के फैसले का सम्मान करती है। उनकी पार्टी भविष्य में लोगों का विश्वास जीतने के प्रयास जारी रखेगी। एआईएमआईएम कड़ी मेहनत करेगी और भविष्य में अपनी कमजोरियों को दूर करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी में एआईएमआईएम के लिए भविष्य अच्छा होगा।
विज्ञापन


यूपी चुनाव के नतीजों पर ओवैसी ने कहा कि सफलता निश्चित रूप से मिली है, लेकिन, यह 80:20 की सफलता है। सीएम योगी आदित्यनाथ की पूर्व की एक टिप्पणी का परोक्ष जिक्र करते हुए ओवैसी ने यह बात कही। जनवरी की शुरुआत में एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान, योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी चुनाव '80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत' का मुकाबला होगा। इसे यूपी में हिंदू-मुस्लिम आबादी को लेकर टिप्पणी माना गया था। कार्यक्रम में सीएम ने कहा था कि 80 फीसदी समर्थक एक तरफ होंगे, जबकि 20 फीसदी दूसरी तरफ। मैं सोचता हूं कि 80 फीसदी लोग सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ेंगे, जबकि 20 फीसदी विरोध करेंगे। उत्तरप्रदेश की कुल आबादी में 20 फीसदी मुस्लिम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम में त्रुटि नहीं, दिमाग की चिप अहम
इससे पहले गुरुवार को नतीजे आने से पहले ओवैसी ने कहा था कि राजनीतिक दल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ईवीएम के बारे में चिल्ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 2019 में भी कहा था कि त्रुटि ईवीएम की नहीं है। लोगों के दिमाग में जो चिप लगाई गई है, वह एक बड़ी भूमिका निभा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed