{"_id":"6200f94adbd3dc3ca626e71f","slug":"8-held-for-killing-cigarette-shop-owner-injuring-2-others-after-dispute-in-palghar-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: पालघर में सिगरेट दुकान मालिक की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: पालघर में सिगरेट दुकान मालिक की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरा मामला
Mon, 07 Feb 2022 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Feb 2022 04:19 PM IST
सार
पालघर में देर रात सिगरेट न देने से गुस्साए कुछ लोगों ने दुकान मालिक की हत्या कर दी थी और उसके दो साथियों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सिगरेट की दुकान के मालिक की कथित तौर पर हत्या करने और उसके दो संबंधियों को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरोपी दुकान मालिक विनोद कुमार सिंह (51) की बोइसर इलाके में स्थित दुकान पर रविवार को रात करीब 11.30 बजे गए थे।
विज्ञापन
इन लोगों ने सिगरेट मांगी लेकिन देर हो जाने की वजह से दुकान पर मौजूद विनोद और उसके दो संबंधियों ने इससे मना कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए लेकिन कुछ ही देर के बाद हथियारों के साथ वापस आए। यहां उन्होंने कथित तौर पर दुकान में तोड़फोड़ की और विनोद, उनके 20 साल के बेचे और 47 वर्षीय चाचा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीनों को घायल अवस्था में नालासोपारा में एक अस्पताल में ले जाया गया जहां विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विनोद कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, दोनों घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
विज्ञापन