{"_id":"579b51634f1c1b910f21e0ef","slug":"7th-pay-commisson-employees-to-arrer-in-aug-salary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अगस्त में एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी सैलरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुशखबरी: अगस्त में एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी सैलरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए अगस्त का महीना खुशियां लेकर आने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों को अगस्त से मिलने वाली बढ़ी सैलरी में एरियर को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सरकार एरियर एकमुश्त ही देगी। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी की गई थी।
विज्ञापन
25 जुलाई को जारी हुए इस नोटिफकेशन के बाद अगस्त में सभी कर्मचारियों को बढ़ी हुई तनख्वाह मिलेगी। आपको बताते चलें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जून में मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
न्यूनतम सैलरी 18000 हो जाएगी
वेतन
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बताया था कि सातवें वेतन आयोग लागू होने के बाद न्यूनतम सैलरी 7000 से बढ़कर 18000 हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि सभी कर्मियों की तनख्वाह में बढ़ोत्तरी के लिए 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू होगा। साल 2015 नवंबर में पे पैनल ने जूनियर लेवल पर 14.27% हाइक की बात कही थी। यह 70 सालों में सबसे कम थी। वहीं छठे पे कमिशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।
7वें वेतनमान आयोग ने करीब 1 करोड़ केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में बदलाव के सुझाव दिए थे। इसमें 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी, 14 लाख सशस्त्र बलों के कर्मियों और 52 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।