{"_id":"60ec5cde8ebc3e54980809e5","slug":"78-people-died-due-to-lightning-in-country-including-madhya-pradesh-uttar-pradesh-and-rajasthan-pm-announces-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से देश में 78 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुदरत का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से देश में 78 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
Mon, 12 Jul 2021 08:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Jul 2021 08:46 PM IST
सार
देश के विभिन्न राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से रविवार को कुल 78 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इन घटनाओं पर शोक प्रकट किया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से 41 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, मध्यप्रदेश में 14 तो राजस्थान में 23 लोगों की इस वजह से मौत हुई थी। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
विज्ञापन
राजस्थान में आकाशीय बिजली की वजह से 28 लोग घायल हुए हैं। राज्य में इस वजह से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी जयपुर में हुईं। यहां आमेर के किले के वॉच टावर पर खड़े होकर मौसम का लुत्फ ले रहे 12 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इनमें से नौ स्थानीय लोग थे और तीन पर्यटक थे। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोग घायल भी हो गए।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने इन हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन सचिव आनंद कुमार ने बताया कि जयपुर, झालावाड़, कोटा और धौलपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से सात बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,' राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसों में मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता राशि व घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को प्रभावितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस बेहद दुखद घड़ी में हमारी सरकार प्रभावितों के साथ है।'