फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   78 Indians released by Pakistan return to India

एक साल की कैद के बाद पाक से रिहा 78 भारतीय स्वदेश लौटे

Wed, 12 Jul 2017 02:52 AM IST
एजेंसी, अटारी
एजेंसी, अटारी Updated Wed, 12 Jul 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
78 Indians released by Pakistan return to India
pakistan

पाकिस्तान द्वारा रिहा किए जाने के बाद कराची जेल में बंद 77 भारतीय मछुआरे और बिहार का एक व्यक्ति भारत लौट आए हैं। इन भारतीय कैदियों को पाकिस्तान ने अटारी/वाघा सीमा की संयुक्त जांच चौकी पर बीएसएफ के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रिहा हुए सभी कैदी सड़क मार्ग के जरिए भारत पहुंचे। भारतीय मछुआरे पिछले साल मई में तब गिरफ्तार किए गए थे जब उनकी नौकाएं अरब सागर के पाक जल क्षेत्र में घुस गई थीं। भारत के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि देश लौटने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की।
विज्ञापन


इन लोगों के भारतीय सरजमीं पर पहुंचने के बाद बड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। रिहा होकर आए लोगों ने पहले भारतीय सरजमीं पर माथा टेका और उसके बाद मातृभूमि को चूमा। भारतीय मछुआरों ने कहा कि अरब सागर में मछली पकड़ने के दौरान भारत-पाक के जल क्षेत्र की अलग-अलग पहचान करना काफी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से दोनों देशों के मछुआरे आए दिन अपनी नौकाओं के साथ गिरफ्तार हो जाते हैं। अरब सागर में समुद्री सीमा को भी ठीक तरह से परिभाषित नहीं किया गया है। तकनीक का भी अभाव है इसलिए नौकाओं को सीमा की सटीक स्थिति का पता नहीं चल पाता।


भारत लौटे मछुआरों से भविष्य के बारे में बात करने पर उनके चेहरे पर चिंता के भाव दिखे। उनकी नौकाएं अब पाक के कब्जे में हैं। एक नौका की कीमत तीन लाख से 10 लाख रुपये तक बैठती है। अधिकांश मछुआरों ने कहा कि अब वे बेरोजगार हो जाएंगे क्योंकि कर्ज लेकर ही उन्होंने नावें खरीदी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed