फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   77 pc of Indians want stronger climate action: UNDP-Oxford survey

Survey: 77 फीसदी भारतीय चाहते हैं जलवायु परिवर्तन के खिलाफ मजबूत उपाय, UNDP-ऑक्सफोर्ड सर्वेक्षण में खुलासा

Thu, 20 Jun 2024 08:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 20 Jun 2024 08:29 PM IST
सार

सर्वेक्षण से पता चलता है कि 77 फीसदी भारतीय चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम उठाए जाएं। वहीं, 33 फीसदी लोगों ने हाल ही में चरम मौसम की घटनाओं का अनुभव किया है। 

विज्ञापन
77 pc of Indians want stronger climate action: UNDP-Oxford survey
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत के अधिकांश हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इस बीच गुरुवार को एक सर्वेक्षण जारी किया गया। इस सर्वेक्षण से पता चलता है कि 77 फीसदी भारतीय चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम उठाए जाएं। वहीं, 33 फीसदी लोगों ने हाल ही में चरम मौसम की घटनाओं का अनुभव किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और जियोपोल के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने 'पीपुल्स क्लाइमेट वोट-2024' सर्वेक्षण आयोजित किया। इस सर्वेक्षण में 77 देशों के 75 हजार से ज्यादा लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गईं। इन लोगों ने दुनिया की आबादी का 87 फीसदी का प्रतिनिधित्व किया। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण से दुनिया के सबसे बड़े ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जक देशों में जलवायु उपायों के लिए मजबूत समर्थन का पता चलता है। अमेरिका और रूस में 66 फीसदी, जर्मनी में 67 फीसदी, चीन में 73 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका और भारत में 77 फीसदी, ब्राजील में 85 फीदी, ईरान में 88 फीसदी और इटली में 93 फीसदी लोगों ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ उपायों की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी और अमेरिका में पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने जलवायु प्रतिबद्धताओं के लिए अधिक समर्थन दिखाया। सर्वेक्षण से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन की चिंता व्यापक स्तर पर है। 56 फीसदी लोग नियमित रूप से जलवायु परिवर्तन के बारे में सोचते हैं। पिछले साल 53 फीसदी लोग इसके बारे में चिंतित थे। यह चिंता खासतौर पर कम विकसित देशों और छोटे द्वीप विकासशील देशों में अधिक है। विश्व स्तर पर जलवायु परिवर्तन 69 फीसदी लोगों के जीवन के प्रमुख फैसलों को प्रभावित करता है, खासतौर पर कम विकसित देशों में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed