फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   76 applications received for post of chief information commissioner

CIC: मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आए 76 आवेदन, आवेदकों में तीन मौजूदा सूचना आयुक्त भी शामिल; RTI से खुलासा

Fri, 06 Oct 2023 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 11:14 PM IST
सार

एक आरटीआई के माध्यम से जानकारी सामने आई है कि सरकार को मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 76 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों में तीन मौजूदा सूचना आयुक्त भी शामिल हैं।  

विज्ञापन
76 applications received for post of chief information commissioner
केंद्रीय सूचना आयोग का लोगो (फाइल) - फोटो : CIC Official website

विस्तार

सरकार को मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 76 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदकों में तीन मौजूदा सूचना आयुक्त भी शामिल हैं। मंगलवार को निवर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त वाईके सिन्हा का कार्यकाल समाप्त होने पर यह पद खाली हो गया था। एक आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी सामने आई।

विज्ञापन

आरटीआई मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण, केंद्रीय सूचना आयोग में 10 सूचना आयुक्त और एक मुख्य सूचना आयुक्त के पद हैं, लेकिन फिलहाल यह केवल चार सूचना आयुक्तों के साथ काम कर रहा है। सूचना का अधिकार अधिनियम का उपयोग करते हुए, कार्यकर्ता कमोडोर लोकेश बत्रा (सेवानिवृत्त) ने 7 अगस्त के विज्ञापन के जवाब में सरकार से मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन करने वाले लोगों की सूची मांगी थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, तीन मौजूदा सूचना आयुक्तों - हीरालाल सामरिया, सरोज पुन्हानी और उदय माहुरकर और पूर्व सूचना आयुक्त अमिता पांडोव ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed