{"_id":"5981cba84f1c1b24088b4e5a","slug":"75-missing-defence-personnel-in-pakistan-s-custody-says-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने माना, पाकिस्तान की हिरासत में हैं 75 भारतीय सैनिक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने माना, पाकिस्तान की हिरासत में हैं 75 भारतीय सैनिक
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का मानना है कि 75 लापता भारतीय सैनिक, जिसमें 54 युद्धबंदी शामिल हैं, पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया, हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक लापता भारतीयों की मौजूदगी के बारे में स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 27 जुलाई तक 417 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान और 15 भारतीय मछुआरे श्रीलंका की हिरासत में है।
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में मामले में राजनयिक पहुंच और जिन राज्यों से ये संबंधित हैं वहां से इनके बारे में जानकारी का इंतजार है।’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय मछुआरों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए श्रीलंका और पाकिस्तान से बात कर रही है।
विज्ञापन