{"_id":"58c328964f1c1b8238dc43aa","slug":"74-missing-defence-personnel-believed-to-be-in-pak-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 74 भारतीय रक्षाकर्मी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 74 भारतीय रक्षाकर्मी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Sat, 11 Mar 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने युद्ध के 54 बंदियों सहित गायब हुए 74 रक्षाकर्मियों के पाकिस्तानी जेलों में होने की जानकारी दी है। बृहस्पतिवार को राज्यसभा में लिखित जानकारी देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि कूटनीतिक और उच्च स्तरीय संपर्कों के माध्यम से सरकार पाकिस्तान के सामने लगातार भारतीय युद्ध के बंदियों को रिहा करने के मामले को उठा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, पाकिस्तान ने अपने हिरासत में किसी भी भारतीय युद्धबंदी के होने से इंकार किया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने पाकिस्तानी हिरासत में 301 भारतीय मछुआरों के होने की भी बात कही। वहीं, उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हिरासत में भारतीय मछुआरों की 897 नावें भी हैं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 1 जनवरी, 2017 के अनुसार, भारत में 55 पाकिस्तानी मछुआरे और 287 पाकिस्तानी नागरिक बंदी भारत के हिरासत में हैं।
विज्ञापन