फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   718 snow leopards in the country 477 in Ladakh Union Minister Bhupendra Yadav released the report

Report: देश में 718 हिम तेंदुए, अकेले लद्दाख में 477, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 31 Jan 2024 06:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:23 AM IST
सार

एशिया में 12 स्थानों पर हिम तेंदुए पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक आबादी चीन में हैं। इस आकलन में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
718 snow leopards in the country 477 in Ladakh Union Minister Bhupendra Yadav released the report
हिम तेंदु्आ। - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

देश में हिम तेंदुओं की संख्या 718 हो गई है। इसमें सबसे अधिक तेंदुए लद्दाख में और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में पाए गए। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (डब्ल्यूआईआई) की बैठक में भारत में हिम तेंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट जारी की। देश में पहली बार वैज्ञानिक तरीके से हिम तेंदुओं की संख्या का आकलन किया गया है। 

विज्ञापन

12 जगह पाए जाते हैं एशिया में
एशिया में 12 स्थानों पर हिम तेंदुए पाए जाते हैं, जिसमें सबसे अधिक आबादी चीन में हैं। इस आकलन में भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) ने राष्ट्रीय समन्वयक की भूमिका निभाई। इसमें सभी हिम तेंदुआ रेंज वाले राज्यों और दो संरक्षण भागीदारों, नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, मैसूर और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया का सहयोग लिया गया। 13,450 किमी के ट्रेल्स (विचरण क्षेत्र) सर्वेक्षण किया गया भारत में हिम तेंदुआ गणना आकलन (एसपीएआई) अभ्यास के दौरान हिम तेंदुए के संकेतों को रिकॉर्ड करने के लिए।

विज्ञापन

हिम तेंदुआ प्रकोष्ठ स्थापित करने की जरूरत
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) की रिपोर्ट में डब्ल्यूआईआई में एक समर्पित हिम तेंदुआ प्रकोष्ठ स्थापित करने की जरूरत पर भी बल दिया गया है। इसका प्राथमिक मकसद हिम तेंदुओं की संख्या को लेकर दीर्घकालिक तौर पर निगरानी करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed