फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   71% crorepatis, 33% with criminal cases in electoral college for prez polls

राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने वाले 71 फीसदी वोटर करोड़पति, 9% महिला

Sat, 15 Jul 2017 03:39 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Jul 2017 03:39 AM IST
विज्ञापन
71% crorepatis, 33% with criminal cases in electoral college for prez polls
president house

अगले हफ्ते राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने वाले अधिकतर सांसद और विधायक करोड़पति हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे करोड़पति मतदाताओं का आंकड़ा 71 फीसदी है। कम से कम 3,460 संसद सदस्य और विधानसभा सदस्य ऐसे हैं जिन्होंने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक की घोषित की है। वहीं, इस चुनाव में  केवल 9 प्रतिशत महिला वोटर ही शामिल होंगी। 

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के थिंक-टैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि वोटों की संख्या पर जाएं तो इन करोड़पति सांसदों और विधायकों की संख्या  71 फीसदी या 10,91,472 वोटों में से 8,18,703 करोड़पति है। ये आंकड़े एडीआर और नेशनल इलेक्शन वाच (न्यू) द्वारा चुनावी हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव के समय में 4,896 जमा हलफनामों में से 4,852 का विश्लेषण किया था। इनमें 776 में से 774 हलफनामे सांसदों के और 4,120 विधायकों में से 4,078 हलफनामे विधायकों के हैं। बता दें कि 17 जुलाई को देश में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। इसमें एक सांसद के वोट का मूल्य 708 होगा जबकि विधायकों के वोट का मूल्य राज्य की विधानसभा और उस राज्य की जनसंख्या पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed