70th Miss Universe 2021: कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स, इस प्रतियोगिता से जुड़े सारे सवालों के जवाब यहां है
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट में चडीगढ़ की हरनाज कौर ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतकर भारत की शान बढ़ाई है। 21 साल के लंबे समय के बाद भारत को ये खिताब हासिल हुआ है। हरनाज के स्टाइल, फैशन सेंस, इंटेलीजेंस हर चीज ने जजों का ध्यान खींचा जो इस प्रतियोगिता में बहुत अहमियत रखता है। संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की। उनसे पहले वर्ष 2000 में मिस लारा दत्ता ने यूनिवर्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। तब यह खिताब जीतने वाली वे दूसरी भारतीय सुंदरी थी। दत्ता से पहले 1994 में का सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं।ऐसे में यह सवाल जरूर हर किसी के जेहन में उठता होगा कि आखिर यह प्रतियोगिती कितनी कठिन है कि हर साल हजारों में बेहद कम लड़कियों को यहां तक पहुंचने का मौका मिलता है। दरअसल मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के लिए प्रतिभागियों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अधिक मान्यता प्राप्त सौंदर्य प्रतियोगिता है। हर साल, लगभग 90 देश इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं, जिसमें दुनिया भर के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता शामिल होते हैं। लगभग 10,000 महिलाएं हर साल इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं।
इस रिपोर्ट में पढ़िए कि मिस यूनिवर्स बनने के क्या मापदंड या नियम होते हैं।
उन्हें मिस यूनिवर्स ब्रांड के मूल्यों और शीर्षक की जिम्मेदारियों को समझना होगा।
उनके पास अपनी महत्वाकांक्षा को स्पष्ट करने की क्षमता होनी चाहिए।
एक प्रतिनिधि के तौर पर उन्हें अपनी प्रामाणिकता और विश्वसनीयता साबित करनी होगी।
प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे वाली प्रतियोगी दूसरी महिलाओं के भीतर क्षमता विकसित करने की कोशिश करेंगी।
उम्मीदवार को यह बताना होता है कि अगर उन्हें ताज पहनाया जाता है तो वे इस दुनिया को एक बेहतर जगह कैसे बना सकती हैं?
मिस यूनिवर्स बनने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी को अपने-अपने देशों में राष्ट्रीय निदेशक के माध्यम से आवेदन करना होता है।
उम्मीदवारों को अपने रंग-रूप और शारीरिक बनावट का ध्यान रखना होता है। व्यायाम करना, स्वस्थ भोजन करना और अपनी त्वचा की देखभाल करना बहुत आवश्यक है।
उम्मीदवारों को प्रतियोगिता में उन्हें तीन श्रेणियों के आधार पर आंका जाता है, इवनिंग गाउन, स्विमसूट और सवाल-जवाब के दौर से उनकी सुंदरता और बौद्धिकता दोनों की परीक्षा ली जाती है।
प्रारंभिक दौर
लाइव शो से पहले, एक प्रारंभिक दौर होता है। मिस यूनिवर्स वेबसाइट के अनुसार प्रतियोगी को एक स्विमिंग सूट या एथलेटिक पहनावा और शाम को होने वाले शो के लिए गाउन पहनना होता है। प्रारंभिक दौर विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यही वह पहला दौर होता है जहां जजों और दर्शकों को सबसे पहले प्रतियोगियों के बारे में पता चलता है।
दूसरा दौर लाइव शो
लाइव शो और फाइनल प्रतियोगिता सेमीफाइनलिस्ट की घोषणा के साथ शुरू होती है। लाइव शो में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के विजेता को ताज पहनाया जाता है। लाइव शो में केवल सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली प्रतियोगियों को हिस्सा लेने का मौका मिलता है। दर्शकों को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले प्रतियोगियों से परिचित कराया जाता है। सेमीफाइनलिस्ट अपने स्विमवियर या एथलेटिक वियर में मंच पर उतरती हैं।
प्रत्येक प्रतियोगी को स्विमसूट या एथलेटिक वियर सेगमेंट के दौरान स्वस्थ जीवन शैली के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करते हुए रनवे पर चलना होता है।
इंटरव्यू राउंड
इवनिंग गाउन सेगमेंट समाप्त होने के बाद, शीर्ष छह प्रतियोगियों को उनके स्कोर के आधार पर चुना जाता है और अब वे अंतिम इंटरव्यू राउंड में पहुंचती है। यह सबसे कठिन दौर होता है जब बहुत हद तक एक सवाल के जवाब के आधार पर मिस यूनिवर्स का चयन होता है।
हर प्रतियोगी महिला को एक जज चुनने के लिए कहा जाता है जो उनसे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों पर केंद्रित प्रश्न पूछते हैं। फाइनल इंटरव्यू राउंड में प्रतियोगी को विचारशील जवाब देना होता है और महिलाओं को दबाव मुक्त रहकर अपनी बौद्धिक क्षमता दिखाना होता है। सवाल-जवाब के आधार पर ही जज और दर्शक प्रतियोगी के व्यक्तित्व की गहराई को नापते हैं।
प्रतियोगियों से उम्मीद की जाती है कि वे इंटरव्यू राउंड के दौरान जवाब देते समय शांत रहें और विनम्र और उत्साही बनी रहें। आखिर में इंटरव्यू राउंड के आधार पर शीर्ष तीन प्रतियोगियों का चयन किया जाता है। अब वे इकट्ठा होती हैं क्योंकि यह घोषणा की जाती है कि नई मिस यूनिवर्स का ताज किसे पहनाया जाएगा? कार्यक्रम का समापन मेजबान द्वारा विजेता की घोषणा के साथ होता है।
प्रतियोगिता जीतने के बाद क्या होता है?
मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद, प्रतियोगी को मॉडल बनने, एंडोर्समेंट डील पाने या फिल्म उद्योग में अभिनेत्री बनने का मौका मिलता है। मिस यूनिवर्स को स्कॉलरशिप भी मिलती है। यह स्कॉलरशिप विजेता को न्यूयार्क फिल्म एकेडमी की तरफ से विजुअल परफॉर्मिंग आर्ट में दी जाती है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स का एक मॉडलिंग पोर्टफोलियो तैयार कराया जाता है।
प्रतियोगिता का आयोजन कौन करता है?
इसका आयोजन मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (एमयूओ) करता है, जो एक वैश्विक समावेशी संगठन है जो सभी संस्कृतियों और पृष्ठभूमि की महिलाओं को एक मंच पर लाता है। एमयूओ के मुताबिक वह महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करते हैं और सफलता के अवसर पैदा करते हैं, जिससे महिलाओं को लक्ष्य हासिल प्राप्त करने में मदद मिलती है। मिस यूनिवर्स महिलाओं को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करता है जो व्यक्तिगत, पेशेवर और परोपकारी रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव को प्रभावित करने के लिए उन्हें प्रेरक और रोल मॉडल के तौर पर विकसित करता है।