{"_id":"5b6443bc4f1c1b66428b5bae","slug":"700-social-media-platforms-linked-to-fake-news-were-blocked-ravi-shankar-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी खबर पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया से जुड़े 700 प्लेटफार्म बंद किये गए : रविशंकर प्रसाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी खबर पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया से जुड़े 700 प्लेटफार्म बंद किये गए : रविशंकर प्रसाद
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
रवि शंकर प्रसाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सोशल मीडिया के जरिये फर्जी खबरों के हो रहे प्रसार रोकने के लिये पुख्ता कार्रवाई करने का दावा करते हुए कहा है कि फेसबुक और ट्विटर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े लगभग 700 वेबपोर्टल के यूआरएल बंद किये गये हैं।
इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि फर्जी खबरों को रोकने के लिये सरकार ने फेसबुक और ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया कंपनियों की जवाबदेही तय करते हुये इस पर कड़ी निगरानी के लिये कहा है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने बेशक, जनसामान्य को सवाल उठाने का सशक्त मंच मुहैया कराया है। सरकार ने सवाल उठाने के जनता के अधिकार को मजबूत बनाते हुये इसकी आड़ में फर्जी खबरों को रोकने की भी पहल की है। इसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों ने आईटी कानून के दायरे में कार्रवाई करते हुये तमाम यूआरएल ब्लॉक किये हैं।
विज्ञापन
प्रसाद ने बताया कि इस साल जून तक फेसबुक ने 499, यूट्यूब ने 57, ट्विटर ने 88, इंस्टाग्राम ने 25 और टंबलर ने 28 यूआरएल बंद किये हैं। उल्लेखनीय है कि कई सदस्यों ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैली फर्जी खबरों के कारण पीट पीट कर मार डालने की घटनाओं का हवाला देते हुये सरकार से इसे रोकने के लिये किये गये उपायों की जानकारी मांगी थी।
इसके जवाब में प्रसाद ने बताया कि निसंदेह भारत एक उभरती हुयी डिजिटल ताकत है, लेकिन इससे इतर सोशल मीडिया कंपनियां ‘कंटेंट’ को लेकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती हैं। उन्होंने मीडिया की भी जिम्मेदारी तय करने से जुड़े सवाल के बारे में कहा कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में भारतीय प्रेस परिषद से मशविरा करने को कहा है।