{"_id":"589bab0b4f1c1ba320378755","slug":"700-maoists-have-surrendered-post-notes-ban-pm-modi-in-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम नरेंद्र मोदी बोले- नोटबंदी के बाद 700 नक्सलियों ने किया समर्पण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम नरेंद्र मोदी बोले- नोटबंदी के बाद 700 नक्सलियों ने किया समर्पण
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 06:45 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के फैसले को सही बताते हुए कहा है कि उनके इस कदम से नक्सलियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों पर करारी मार पड़ी है। मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि नोटबंदी के बाद पिछले 30-40 दिनों में करीब 700 नक्सलियों ने समर्पण किया है और यह सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि नकदी और नकली नोटों के चलते ही आतंकवाद और माओवाद को बढ़ावा दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए कुछ आतंकवादियों के पास से 2000 रुपये के नोट मिले थे तो कुछ लोगों ने इस पर काफी हो हल्ला मचाया। लेकिन यह पता होना चाहिए कि नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक लूटने की कोशिश हुई थी। ऐसी घटनाएं इसलिए हुईं क्योंकि नोटबंदी की आतंकवादियों पर तगड़ी मार पड़ी थी।
विज्ञापन
नोटबंदी से दुश्मन देश में दहशत
सांकेतिक चित्र
उन्होंने कहा कि नोटबंदी लागू होने के साथ ही नकली नोट अपने आप ही रद्दी हो गए। उन्होंने एक टीवी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोगों ने टीवी पर एक रिपोर्ट भी देखी होगी, जिसके मुताबिक हमारे शत्रु देश में नकली नोटों के कारोबार में लगे एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। दुश्मन देश से उनका इशारा पाकिस्तान की तरफ था।
मोदी ने कहा कि आज के दौर में काला धन, आतंकवाद, नकली नोटों का धंधा, ड्रग्स और हवाला कारोबार जीवन के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में बड़ी राशि जमा हुई है। ऐसे में उनकी आम आदमी को पैसा देने की क्षमता बढ़ी है।
मोदी ने कहा कि आज के दौर में काला धन, आतंकवाद, नकली नोटों का धंधा, ड्रग्स और हवाला कारोबार जीवन के कई क्षेत्रों में प्रवेश कर चुके है। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में बड़ी राशि जमा हुई है। ऐसे में उनकी आम आदमी को पैसा देने की क्षमता बढ़ी है।