फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   70 percent coronavirus patients in Maharashtra are not older than 50 years

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 70 फीसदी मरीजों की उम्र 50 साल से कम

Wed, 15 Apr 2020 10:11 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Apr 2020 10:11 PM IST
सार

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक सामने आए कुल 2801 मामलों में से 2330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70 फीसदी (1646) मरीजों की आयु 21 से 50 साल के बीच है जबकि 684 अन्य मरीजों की आयु 50 से 60 साल के बीच है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी।

विज्ञापन
70 percent coronavirus patients in Maharashtra are not older than 50 years
मुंबई में कोरोना का असर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 50 साल से अधिक की आयु वाले लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 फीसदी है। राज्य में मंगलवार तक मरने वालों की संख्या 178 थी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में बुधवार को 117 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2801 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, 'विश्लेषण की गई 171 मौतों में से 132 कोविड-19 मृतकों में से 104 की आयु 51 से 70 साल के बीच है जबकि 39 अन्य पीड़ितों की आयु 50 साल से कम है।'
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, '21-30 साल की आयु समूह के कुल 478 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि 446 अन्य 31 से 40 साल के आयु वर्ग में हैं। उन रोगियों की संख्या 432 है जिनकी आयु 41 से 50 साल तक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1646 लोगों के 50 साल से कम उम्र के होने के पीछे एकमात्र कारण यह है कि वे सक्रिय कामकाजी समूह से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed