फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 things that will be different in 2017 election

यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव में होंगी ये 7 नई चीजें

Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
7 things that will be different in 2017 election

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के लिए इस बार कुछ नई शर्तें थोप दी हैं। इसके अलावा मतदान के लिए भी कुछ नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

विज्ञापन


1. महिलाओं के लिए अलग पोलिंग स्टेशन
जिन इलाकों में स्थानीय रिवाजों और सामाजिक मान्यताओं की वजह से महिलाएं पुरुषों के साथ असहज हैं वहां उनके लिए अलग से पोलिंग बूथ की व्यवस्था की जाएगी।

2. महिला संचालित पोलिंग स्टेशन
ईवीएम का प्रयोग सभी राज्यों में होगा। महिलाओं की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यथासंभव अधिक से अधिक महिला संचालित पोलिंग स्टेशन बनाने के लिए कहा है। इसमें पुलिस और सुरक्षाकर्मी समेत पूरा पोलिंग स्टाफ महिलाओं का होगा।
विज्ञापन


3. मतदाताओं को फोटो वाली वोटर स्लिप
चुनाव आयोग ने बताया कि सभी मतदाताओं को फोटो वाली वोटर स्लिप दी जाएगी। साथ ही आयोग इस बार वोटर गाइड का प्रयोग करेगा जिसके जरिये सभी को मतदान के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है, बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई 30 इंच बढ़ाई

7 things that will be different in 2017 election

4. वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई 30 इंच बढ़ाई
गुप्त मतदान के लिए वोटिंग कंपार्टमेंट की ऊंचाई को 30 इंच बढ़ाया गया है। साथ ही प्लास्टिक शीट का कंपार्टमेंट बनाया जाएगा।

5. दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था
पोलिंग स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था होगी। व्हील चेयर, रैंप और पोलिंग बूथ भूतल पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनेताओं के मालिकाना हक वाले टीवी चैनलों पर रहेगी नजर

7 things that will be different in 2017 election
6. राजनेताओं के मालिकाना हक वाले टीवी चैनलों पर रहेगी नजर
प्रत्याशी को नामांकन पत्र में तस्वीर भी लगानी होगी। चुनाव आयोग ने इस बार उन टीवी चैनलों पर नजर रखने की तैयारी की है जिन पर राजनेताओं का मालिकाना हक है। इन चैनलों पर प्रचार की राशि उम्मीदवारों के खर्चे में जुड़ेगी।

7. सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
केंद्रीय गृह मंत्रालय पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में तैनाती के लिए करीब 85,000 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराएगा। इसके अलावा करीब 100 कंपनियां विभिन्न राज्यों से ली जाएंगी जिन्हें चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। इन कंपनियों में राज्य सशस्त्र पुलिस बल और इंडिया रिजर्व बटालियन शामिल होंगी। अर्धसैनिक बल की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed