फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 Indian fishermen died in Pakistani jails since May last year says MEA, News in hindi

MEA: पाकिस्तानी जेलों में 17 महीनों में सात भारतीय मछुआरों की मौत, पड़ोसी देश में अभी इतने भारतीय मछुआरे बंदी

Mon, 28 Oct 2024 10:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 10:28 PM IST
सार

पाकिस्तान की जेल में बंद सात भारतीय मछुआरों की मई 2023 के बाद से मौत हो गई हैं। जबकि पड़ोसी देश में सैकड़ों भारतीय मछुआरे अभी भी कैदी है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से 181 मछुआरे पहले ही अपनी छह महीने की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
7 Indian fishermen died in Pakistani jails since May last year says MEA, News in hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

पिछले साल मई से अब तक पाकिस्तानी जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है, जिसमें से एक की मौत का ताजा मामला तीन दिन पहले सामने आया है आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल पाकिस्तान की हिरासत में कुल 209 भारतीय मछुआरे हैं।
विज्ञापन


181 भारतीय मछुआरों ने पूरी कर ली है अपनी सजा
सूत्रों ने बताया कि इनमें से 181 मछुआरे पहले ही अपनी छह महीने की सजा पूरी कर चुके हैं और भारत ने उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर दी है। उन्हें भारत वापस भेजने का अभी भी इंतजार है। उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ 2021 से पाकिस्तान की हिरासत में हैं।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को हुई एक भारतीय मछुआरे की मौत
सूत्रों ने बताया कि 28 मछुआरों के लिए अभी भी पाकिस्तान से काउंसलर एक्सेस का इंतजार है। एक भारतीय मछुआरे की मौत का ताजा मामला 25 अक्तूबर को सामने आया था। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान हरि के रूप में हुई है। हालांकि उसके बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सितंबर में भी सेराश नाम के एक अन्य भारतीय की पाकिस्तान की जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सेराश का पार्थिव शरीर 11 अक्तूबर को भारत भेज दिया गया था, जबकि हरि का शव अभी भेजा जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया, 2023 से अब तक पाकिस्तान की जेलों में सात भारतीय मछुआरों की मौत हो चुकी है। उनकी मौत का कारण हृदय गति रुकना और उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली जटिलताएं थीं।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से शीघ्र रिहाई का किया था आह्वान
जुलाई में भारत ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरिक कैदियों, मछुआरों और उनकी नावों के साथ-साथ लापता भारतीय रक्षा कर्मियों की शीघ्र रिहाई और स्वदेश वापसी का आह्वान किया था। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पाकिस्तान से भारतीय मछुआरों और नागरिक कैदियों की रिहाई और स्वदेश वापसी में तेजी लाने को कहा था, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, उसने पाकिस्तान से अनुरोध किया गया है कि वह सभी भारतीय और भारतीय माने जाने वाले नागरिक कैदियों और मछुआरों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करे, जब तक कि उनकी रिहाई और भारत वापसी नहीं हो जाती।


भारत और मोंटेनेग्रो ने एफओसी का तीसरा दौर किया आयोजित
विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा किया है कि, भारत और मोंटेनेग्रो ने 29 अक्टूबर 2024 को पोडगोरिका में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का तीसरा दौर आयोजित किया। एफओसी के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। द्विपक्षीय चर्चा में राजनीतिक संबंधों, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के बीच संपर्क सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अंतर्राष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच सहयोग पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed