फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   7 elephants died after being reportedly electrocuted when they came in contact with a live wire

ओडिशा: करंट लगने से सात हाथियों की मौत, मौके पर पहुंचा वन विभाग

Sat, 27 Oct 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल Updated Sat, 27 Oct 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
7 elephants died after being reportedly electrocuted when they came in contact with a live wire
करंट लगने से हुई हाथियों की मौत - फोटो : ANI

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में शुक्रवार रात को कमालंगा गांव के पास सदर रेंज में करंट लगने से सात हाथियों की मौत हो गई है। सभी नंगी तार के संपर्क में आ गए थे जिसकी वजह से उन्हें करंट लग गया। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 हाथियों का झुंड पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में भटक गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को हाथियों का समूह कमालंगा गांव के खेतों से होकर गुजर रहा था तभी वह हाई वोल्टेज नंगी तारों के संपर्क में आ गया। यह तारें रेलवे ट्रैक बनाने के लिए बिछाई गई थीं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि तारों की ऊंचाई 15 फीट तक होनी चाहिए थी। लेकिन उन्हें केवल 8 फीट की ऊंचाई तक ही बिछाया गया जिसकी वजह से सात हाथियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सौभाग्य से 6 हाथी इस दुर्घटना से बच गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पारजंग वन विभाग के सदस्य घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हाथियों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed