फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   69 police personnel tested positive for COVID19 in the last 24 hours, taking total cases to 26,057 in the force

महाराष्ट्र: बीते 24 घंटे में 69 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंचा

Fri, 23 Oct 2020 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 23 Oct 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
69 police personnel tested positive for COVID19 in the last 24 hours, taking total cases to 26,057 in the force
महाराष्ट्र पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 69 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस बल में संक्रमितों की कुल संख्या 26,057 हो गई है। इनमें 1730 मामले सक्रिय हैं, 24054 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और इस महामारी के अब तक 274 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस ने दी।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र देश का सबसे कोरोना प्रभावित राज्य हैं। राज्य में गुरुवार को 7539 नए मामले सामने आए थे और 198 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 16,25,197 हो गई है और इस महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 42,831 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 54,366 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना के कारण 690 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार हो गई है।  देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 17 हजार 306 लोगों की मौत हो चुकी है।


देश में 69 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में फिलहाल 6 लाख 95 हजार 509 सक्रिय मामले बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed