68वां गणतंत्र दिवस: मार्चिंग दस्ते से लेकर झांकियों तक दिखेगा बेटियों का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास बात है कि सेना के जवान मोटर साइकिल से लेकर हैलीकाप्टर व लड़ाकू विमानों के साथ हैरत अंगेज करतब भी करते दिखेंगे। वहीं, मेहमानों का हेलिकॉप्टर उल्टे वाइन गिलास के आकार में आसमां से फूलों की पंखुडियों से स्वागत करेगा।
राजपथ से लेकर संयुक्त राज्य अमीरात तक गणतंत्र दिवस परेड के माध्यम से भारतीय बेटियां अपना परचम लहराती दिखेंगी। परेड की शुरुआत में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी फ्लाइंग ऑफिसर हरसिमरनजीत कौर कर रही हैं तो विदेशी सेना केमार्चिंग दस्ते में गतिमान उपग्रहीय टर्मिनल की जानकारी कैप्टन तमन्ना भसीन देंगी।
पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडू, मणिपुर, असम, उड़ीसा की झांकी महिला प्रधान है। वहीं, स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों में सैला लोकनृत्य, युवाशक्ति का आह्वान,असम संग तिरंगा में युवा शक्ति संग महिलाओं को फोकस किया जाएगा।
मोटरसाइकिल से लेकर आकाश तक दिखेंगे जवानों के हैरत अंगेज स्टंट
राष्ट्रपति भवन की और से विंग कमांडर रमेश कुमार दुबे चार एमआई 17 वी 5 हैलीकॉप्टर उल्टे वाइन गिलास के आकार में 60 फीट की ऊंचाई पर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरते तिरंगे को लहराते हुए निकलेंगे। इन्हीं के साथ थल, जल और वायु सेना केहेलीकॉप्टर अपने-अपने ध्वज के साथ आकश से गुलाब की पंखुडियों की बारिश करेंगे।
मोटरसाइकिल से लेकर आकाश तक दिखेंगे जवानों के हैरत अंगेज स्टंट राजपथ पर परेड ही नहीं, बल्कि भारतीय सेना के जाबांज मोटरसाइकिल से लेकर आसमां तक हैरत अंगेज स्टंट करते नजर आएंगे। यहां दर्शकों को मोटरसाइकिल पर श्वेत अश्व, सैल्यूट, लैडर, डबल बार, क्रिसमस ट्री, एयर क्राफ्ट, सुदर्शन चक्र, फ्लावर पॉट फॉरमेशन, पिरामिड, व्हीलिंग, लोटस को देखना का मौका मिलेगा तो तेजस स्टेट ऑफ द आर्ट करेगा पेश। तीन सौ मीटर की ऊंचाई पर 780 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए 03 तेजस विमान विक्ट्री फॉरमेशन बनाएगा। जगुआर एरोहेड तो मिग 29 फलक्रम और सुखोई आकाश में त्रिशुल फॉरमेशन बनाएंगे।