फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Earthquake in norh east

बिहार, बंगाल, असम समेत पूरे उत्तर-पूर्व में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता

Wed, 24 Aug 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Aug 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
 Earthquake in norh east
earthquake

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के बिहार के पटना, पं बंगाल में दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा अरूणांचल प्रदेश, नागालैंड, रांची, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया गया है। फिलहाल अभी तक कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों और दफ्तरों से डर की वजह से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि उन्‍होंने करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए। उल्‍लेख्‍ानीय है ‌क‌ि इसी हफ्ते की शुरुआत में भी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा में था। उसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी। भ्‍ाूकंप के बाद कोलकाता मेट्रो को रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों आता है भूकंप?


पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं और नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed