फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65 year old woman gave birth to a healthy baby girl at the district hospital of Poonch

गजब: 65 साल की उम्र में महिला ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, सरकार से की यह मांग

Sat, 29 Dec 2018 11:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Dec 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
65 year old woman gave birth to a healthy baby girl at the district hospital of Poonch
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक 65 साल की महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला का दावा है कि वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र में बनी मां है। महिला के 80 साल के पति हकीम दीन ने इसे खुदा का नायाब तोहफा बताया है। महिला का एक 10 साल का बेटा भी है। महिला का कहना है कि वह सामान्य रूप से मां बनी है।

विज्ञापन


महिला को बुधवार को पुंछ के जिला अस्पताल में उस समय भर्ती करवाया गया था जब उसने लेबर पेन होने की शिकायत की। दोपहर को उसने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस वृद्ध जोड़े का कहना है कि उसे सरकार से नवजात को पालने-पोसने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। इस मामले को कश्मीर के प्रसूति विशेषज्ञ डॉक्टर शाबिर सिद्दीकी ने दुर्लभतम करार दिया है।
विज्ञापन


सिद्दीकी ने कहा, 'आमतौर पर भारत में 47 साल की उम्र में महिलाओं के मासिक धर्म की प्रक्रिया बंद हो जाती है। इसके बंद होने के बाद बच्चे को जन्म देने की कोई संभावना नहीं रहती है। लेकिन यह दुर्लभतम मामला है।' महिला के दावे पर अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुमताज बट्टी ने बताया कि उसका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है। ऐसे में उसके दावे को माना नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बिना आईवीएफ तकनीक के प्राकृतिक रूप से गर्भ धारण किया और स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ज्यादातर महिलाओं ने आईवीएफ तकनीक के जरिए 50 साल की उम्र के बाद बच्चे को जन्म दिया है। अभी तक दुनिया की सबसे बूढ़ी मां बनने का रिकॉर्ड स्पेन की 66 साल की मारिया डेल कारमेन बोसाडा डे लारा के नाम है। 


मारिया ने आईवीएफ के जरिए 2006 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। बहुत सी महिलाओं ने बढ़ी हुई उम्र में बच्चों को जन्म देने का दावा किया है। एक और 72 साल की भारतीय महिला दलजिंदर कौर ने अप्रैल 2016 में आईवीएफ के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। उसने भी विश्व की सबसे ज्यादा उम्र में मां बनने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed