फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   65 unemployed people cheated on the name of sending foreigners

विदेश भेजने के नाम पर 65 बेरोजगारों को लूटा, जस्ट डायल पर विज्ञापन देकर करते थे ठगी

Sun, 10 Dec 2017 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 06:27 AM IST
विज्ञापन
65 unemployed people cheated on the name of sending foreigners
जस्ट डायल
जस्ट डायल पर विज्ञापन देकर बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने करीब 65 युवकों से एक-एक लाख रुपये से अधिक की रकम की ठगी की। बाद में उन्हें नकली वीजा व टिकट भी थमा दिया। समय रहते पीड़ितों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद और राकेश के रूप में हुई है। इनका एक साथी आसिफ फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


 
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता राजन कुमार राय परिवार के साथ मोहन गार्डन उत्तम नगर में रहता है। वह डिप्लोमा इंजीनियर है और फिलहाल बेरोजगार है। उसने जस्ट डायल पर एक निजी कंपनी का विज्ञापन देखकर उससे संपर्क किया। राजन से उसका बॉयोडाटा मंगा गया। बाद में उसे शॉर्टलिस्ट होने की बात कर छह हजार रुपये में उसका मेडिकल करा दिया गया। आरोपी राकेश ने करीब 45 दिन बाद राजन से संपर्क किया और उसे बताया कि उसकी दुबई में नौकरी लग गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें- ‘जस्ट डॉयल’ से भूत उतारने वाला हाईटेक बाबा ऐसे हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन जांच करने पर निकली फर्जीॉ

65 unemployed people cheated on the name of sending foreigners
जस्ट डायल
राजन को 28 नवंबर को बाकायदा वीजा की कॉपी भेजी गई। राजन ने ऑनलाइन इसकी जांच की तो वह फर्जी निकला। इधर 4 दिसंबर को राजन को हवाई जहाज का टिकट भेजा गया। राजन ने उसकी जांच की तो पता चला कि उसका पीएनआर नंबर पुराना है, टिकट भी इस्तेमाल हो चुका है। राजन को ठगी का एहसास हुआ। तब तक राजन करीब 71 हजार रुपये दे चुका था। 

वह राकेश के विकास मार्ग, लोटस टॉवर स्थित दफ्तर पहुंचा और उसने अपने रुपये मांगे। राकेश व उसके साथियों ने रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। इधर पता चला कि राजन की तरह गैंग ने करीब 65 युवकों से एक-एक लाख रुपये की ठगी की है। मामले में 12 युवकों ने शकरपुर थाने में मामले की शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर राकेश व उसके साथ जावेद को दबोच लिया। तीसरे आरोपी आसिफ की पुलिस को तलाश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed