फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   635 constables recruitment in indian army

भारतीय सेना में बंपर भर्ती, हवलदार के 635 पद खाली

Sun, 24 Apr 2016 03:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Apr 2016 03:48 AM IST
सार

  • स्नातक एवं परास्नातक डिग्रीधारी को मिलेगा मौका
  • केवल पुरुष उम्‍मीदवार ही कर सकते हैं आवेदन
  • ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथ‌ि 15 मई 2016

विज्ञापन
635 constables recruitment in indian army
पुरुष उम्‍मीदवार ही कर सकते हैं आवेदन

विस्तार

भारतीय सेना ने शिक्षा कोर में विज्ञान और कला वर्ग में हवलदार (शिक्षा) की भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। इन पदों पर विज्ञान वर्ग में 397 और कला वर्ग में 238 रिक्तियों पर नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों पर केवल पुरुष उम्‍मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन हेतु उम्मीदवारों के पास विज्ञान वर्ग में स्नातक और परास्नातक की उपाधि होनी चाहिए।
विज्ञापन


कला वर्ग में आवेदन हेतु एमबीए/ अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गणित व समाजशास्त्र से बीए होना अनिवार्य है। ध्यान रहे, कि दोनों वर्ग के उम्मीदवारों को अंग्रेजी/ हिंदी भाषाओं का कार्यकारी ज्ञान होना अनिवार्य है। आयु सीमा के तहत सिविलियन उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
विज्ञापन


रेमुस्टरेशन पर सेवारत योधी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अक्टूबर, 2016 के आधार पर की जाएगी। चयनित उम्‍मीदवारों को वेतनमान के तहत 5,200-20,200 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त 2,800 रुपये ग्रेड पे एवं मिलिटरी वेतन के तौर पर 2,000 रुपये दिये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन

635 constables recruitment in indian army
केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन - फोटो : getty
विज्ञापित रिक्तियों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं एवं 'अप्लाई ऑनलाइन' पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन का ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन 16 अप्रैल, 2016 से प्रारंभ हो चुकें हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथ‌ि 15 मई, 2016 है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक उपयुक्तता परीक्षा, चिकित्सा मापदंड परीक्षा एवं लिखित परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed