फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura Crime News 62-Year-Old Woman Tied to Tree Burnt Alive by Her Sons Accused to Appear in Court

त्रिपुरा: बेटों ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया; आज आरोपियों की कोर्ट में पेशी, पुलिस मांगेगी हिरासत

Mon, 30 Sep 2024 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Sep 2024 07:38 AM IST
सार

जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया कि एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाइ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां टीम को पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Tripura Crime News 62-Year-Old Woman Tied to Tree Burnt Alive by Her Sons Accused to Appear in Court
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी त्रिपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां दो बेटों ने अपनी 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला।  पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई।

विज्ञापन


पहले जानिए उस परिवार के बारे में
महिला के पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है।

पुलिस ने क्या बताया?
जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया कि एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाइ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां टीम को पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन


आज कोर्ट में पेशी
उन्होंने बताया कि हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed