फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   62 people die of fever in four months in Kerala

केरल: चार महीनों में बुखार से 62 लोगों की मौत

Thu, 11 May 2017 11:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari Updated Thu, 11 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
62 people die of fever in four months in Kerala
doctor (Demo Pic)

केरल में बीते चार महीनों के भीतर बुखार से 62 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 24 लोगों की मौत की वजह एच1एन1 इन्फ्लुएंजा वायरस रहा। केरल के राज्य स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने बताया कि एच1एन1 के अलावा डेंगू और चेचक समेत केरल में अन्य तरह के बुखार का प्रकोप है, हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के पास इससे निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा स्थगन प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस के जवाब में मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ पेयजल की कमी कई बीमारियों के फैलने की वजह है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकारी अस्पतालों के पास किसी भी तरह के बुखार के फैलने से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन है। राज्य सरकार के सभी दवाखानों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां हैं। इस साल एच1एन1 दक्षिणी राज्यों में तेजी से फैला है और केरल में भी यह फैलना शुरू हो गया है। मंत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed