फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   62 inmates of Thane old age home test coronavirus positive Latest News All Corona Update

महाराष्ट्र: ठाणे के वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक ले चुके 55 लोग संक्रमित,  कुल 109 में से 61 को कोरोना

Sun, 28 Nov 2021 09:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Nov 2021 09:27 PM IST
सार

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष रेंगे ने बताया कि कुछ वृद्धों ने खराब स्वास्थ्य की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने शनिवार को मातोश्री वृद्धाश्रम में 109 लोगों का कोविड परीक्षण किया, जिनमें से 62 कोविड से संक्रमित मिले, जबकि कई अन्य वायरल से संक्रमित थे।

विज्ञापन
62 inmates of Thane old age home test coronavirus positive Latest News All Corona Update
कोरोना वायरस

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में टीके की दोनों खुराक ले चुके 55 वृद्ध व सात अन्य लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि फिलहाल सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। सात अन्य संक्रमितों में से पांच वृद्धाश्रम के कर्मचारी हैं, व दो कर्मचारियों के परिजन हैं, जिनमें एक डेढ़ वर्ष की बच्ची भी शामिल है। भिवंडी तहसील के सोरगांव में स्थित वृद्धाश्रम को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष रेंगे ने बताया कि कुछ वृद्धों ने खराब स्वास्थ्य की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने शनिवार को मातोश्री वृद्धाश्रम में 109 लोगों का कोविड परीक्षण किया, जिनमें से 62 कोविड से संक्रमित मिले, जबकि कई अन्य वायरल से संक्रमित थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने बताया कि 62 संक्रमितों से 37 पुरुष और 25 महिलाएं हैं, जिनमें 55 वृद्ध 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं। संक्रमित बुजुर्गों में से 41 सह-रुग्णता से पीड़ित हैं, जबकि 30 में लक्षण नहीं दिख रहे थे। 15 संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा करीब 1,130 लोगों की आबादी वाले गांव में सभी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed