फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   61% misbehaviour increase in India, UP and Madhya Pradesh on top

रिपोर्ट- भारत में 61 फीसदी बढ़े दुष्कर्म के मामले, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश टॉप पर

Sun, 12 Aug 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
61% misbehaviour increase in India, UP and Madhya Pradesh on top
RAPE
जहां एक तरफ मुज्जफरपुर और देवरिया जैसी घटनाओं ने पूरे देश को शर्मसार किया है। वहीं अब एक ऐसी रिपोर्ट आई है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। बता दें कि पिछले पांच साल में 61 फीसदी दुष्कर्म बढ़े हैं। शर्म की बात यह है कि इनमें नाबालिगों से जुड़े मामलों में 133 फिसदी इजाफा हुआ है। हर रोज 46 नाबालिग बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।  
विज्ञापन


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2011 के बाद पांच साल में दुष्कर्म के कुल मामले 61 फीसदी बढ़ गए हैं। 2011 में नाबालिगों से दुष्कर्म के 7228 मामले सामने आए थे, जबकि 2016 में ऐसे 16863 मामले दर्ज हुए। इससे पता चलता है कि देश में रोजाना ही औसतन 46 से ज्यादा नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। हाल ही में मुजफ्फरपुर की घटना पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज मदन बी लोकुर ने कहा कि दुष्कर्म की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में हो रही हैं।
विज्ञापन


जबकि सिर्फ नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले देखें तो दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र आता है। यही नहीं 12 वर्ष से कम आयु की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के सबसे ज्यादा मामले भी महाराष्ट्र में ही देखे जा रहे हैं। हालांकि छोटी बच्चियों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य में केरल भी शीर्ष पांच में शामिल है। देश की विभिन्न अदालतों में 2016 में दुष्कर्म के जिन मामलों की सुनवाई हुई, उनमें से 18.9 फीसदी मामलों में ही आरोपियों को सजा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ते दुष्कर्म के मामलों को देखते हुए बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने संबंधी अध्यादेश को मंजूरी मिली है। 2016 में महाराष्ट्र इनमें शीर्ष पर था। तब यहां 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के सबसे ज्यादा 348 मामले दर्ज हुए थे। 


दूसरे स्थान पर 327 मामलों के साथ उत्तरप्रदेश, तीसरे पर 192 मामलों के साथ मध्यप्रदेश, चौथे पर केरल और पांचवें पर दिल्ली है। केरल में 2016 में 188 तथा दिल्ली में 171 मामले दर्ज किए गए। वैसे सभी उम्र वर्ग की महिलाओं द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामलों को जोड़कर देखें तो केरल का स्थान राज्यों की सूची में 7वां है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed