फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   6 Women officers are heading their journey with courage

लहरों से टकराकर, तूफानों से लड़कर महिला अफसर कर रही हैं विश्व परिक्रमा

Thu, 11 Jan 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jan 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
 6 Women officers are heading their journey with courage
इरादा मजबूत हो तो तूफानों से भी लड़ने की हिम्मत आ जाती है। इसी कथन को साबित कर रही हैं नेवी की छह जांबाज अफसर। जहाज से दुनिया की परिक्रमा पर निकली ये महिला टीम तेजी से अपना विश्व भ्रमण पूरा कर रही हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में नेवी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें साफ दिख रहा है कि कितनी बहादुरी से ये अफसर हर तरह की परेशानियों का सामना कर रही हैं। ये अफसर 55 फुट के पोत INSV तारिणी से नाविका सागर परिक्रमा कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में महिला अफसरों का दल इस तरह के भ्रमण पर गया है। 
विज्ञापन


नाविका सागर परिक्रमा की टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्त हैं। यह टीम पिछले साल सितंबर में गोवा से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। टीम ने इस भ्रमण पर अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रुकने का फैसला किया था। इसी क्रम में वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में रुकने के बाद वे फॉकलैंड आइलैंड पहुंची हैं। इसके बाद वे साउथ अफ्रीका जाएंगी और फिर मार्च में भारत वापस आ जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेवी का कहना है कि वो जिस तरह से हर मुसीबतों से उभर कर अपनी यात्रा को अंजाम दे रही हैं वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। इसी के साथ नौसेना लगातार उनके संपर्क में हैं और बेहतरीन काम करने पर उन्हें बधाई भी दे रही है। 

आपको बता दें, इस साल की शुरुआत में नौसेना में कुवैर्य शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड, गोवा द्वारा निर्मित भारत में बनाया गया आईएनएसवी तारिणी को शामिल किया गया था। भ्रमण के अलावा अपनी यात्रा के दौरान, अधिकारियों ने मौसम संबंधी, महासागर और लहर के आंकड़ों को भी संगठित किया और समुद्री प्रदूषण की भी निगरानी की।

नवंबर में, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया था: "जानकर खुशी हुई।  #INSVTarini की टीम अपने मिशन को बेमिसाल दृढ़ संकल्प के साथ जारी रखा है।" अक्टूबर में उन्होंने एक वीडियो कॉल के जरिए दीवाली पर इन अफसरों को बधाई दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed