{"_id":"5b476c174f1c1b78468b6286","slug":"6-dead-in-poisonous-gas-leakage-in-gerdau-steel-factory-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रप्रदेश की गेरडाऊ स्टील फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्रप्रदेश की गेरडाऊ स्टील फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से 6 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Updated Thu, 12 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में गैस लीक का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को एक स्टील फैक्ट्री में कार्बन मोनो ऑक्साइड के रिसाव से 6 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, 5 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
6 dead & 5 injured after a poisonous gas leak in Gerdau Steel India Limited in Tadepatri of Anantapur district in Andhra Pradesh. Cause of leak is not known as yet.
— ANI (@ANI) July 12, 2018विज्ञापन
डीसीपी जी अशोक कुमार ने बताया कि स्टील प्लांट में मरम्मत के बाद टेस्टिंग के दौरान ये हादसा हुआ। प्लांट ब्राजील की कंपनी गेरडाऊ का बताया जा रहा है, जो अमेरिकी उपमहाद्वीप में सबसे बड़ी स्टील उत्पादक है।
विज्ञापन
आन्ध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम एन चिना राजप्पा ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। जहरीली गैस रिसाव के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।