फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   59 trainee cobra commandos missing from train in mass bunk

ड्यूटी पर जाते वक्त ट्रेन से गायब हुए 59 ट्रेनी कोबरा कमांडो, जांच के आदेश 

Tue, 07 Feb 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Feb 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
59 trainee cobra commandos missing from train in mass bunk
crpf - फोटो : File Photo

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)  से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 59 जवान अपने सीनियर अधिकारी को बिना बताए घर चले गए। इस खबर के बाद सीआरपीएफ में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


ये सभी जवान ट्रेनी बताए जा रहे हैं। यह घटना मुगलसराय स्टेशन की है।

रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक प्रशिक्षण केंद्र में पांच सप्ताह का बेसिक प्रशिक्षण लेकर वापस लौट रहे कोबरा कमांडो ने अपने गंतव्य स्टेशन गया स्थित 205वें कोबरा यूनिट के मुख्यालय जाने की बजाय अचानक यात्रा समाप्त करके अपने-अपने घरों की ओर जाने का निर्णय किया।

विज्ञापन

कोर्ट ऑफ इनक्वारी के आदेश

59 trainee cobra commandos missing from train in mass bunk

अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने अपने इस फैसले की जानकारी अपने दल के कमांडर को नहीं दी और चुपचाप गायब हो गए। सीआरपीएफ ने इसे 'अनधिकृत अनुपस्थिति' करार देते हुए जवानों के खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्वारी के आदेश दिए हैं।

सीआरपीएफ और कमांडो बटालियन फॉर रेजोयूल्ट एक्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इन जवानों को गया स्थित 205वें कोबरा यूनिट के मुख्यालय में सोमवार को पहुंचना था। यहां बिहार में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए उनकी आगे की नियुक्ति की जानी थी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु कमाडों के साथ ही यात्रा करने वाले प्रशिक्षकों और हवलदारों ने किसी तरह इनसे संपर्क साधकर इनके बारे में जानकारी हासिल की। वरिष्ठ अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्धारित करने की जरूरत है कि कैसे इन जवानों ने एक साथ गायब होने का निर्णय किया। सारे जवान बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed