मोदी के 57 मंत्री योग दिवस के लिए बने योगी, देखिए कौन कहां पर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह की पहली किरण के साथ ही पूरा बृह्मांण्ड ओमकार के स्वर से गूंज उठेगा। तम-मन और आत्मा को एकबद्ध करने वाले योग का दिन यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन शुरू हो गया है। देश ही नहीं दुनिया भर में पिछले महीने भर से योगाभ्यास चल रहे हैं। पिछले वर्ष ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी की पहल रंग लाई। साथ ही दुनिया भर में बतौर योग गुरु जाने जाने वाले स्वामी रामदेव की प्राचीन योग को बढ़ावा देने और आम जनजीवन से उसे जोड़ने की कोशिशें रंग लाई।
योग दिवस पर इसबार पीएम नरेंद्र मोदी और योग गुरू रामदेव चंडीगढ़ में एक साथ होंगे। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। राम देव से जुड़े कार्यकर्ता देश भर से चंडीगढ़ में जुटे हैं। उनकी अपनी तैयारियां हैं, लेकिन इस मौके को सफल आयोजन में बदलने के लिए सरकार भी पीछे नहीं है।
सरकार ने देश भर में योग कार्यक्रमों की सुरक्षा और जिम्मेदारी में 56 केंद्रीय मंत्रियों को भी तैनात किया है।
10 केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश में कमान संभालेंगे। राजधानी दिल्ली का राजपथ 'योगपथ' के रंग में सराबोर हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा कि है जब साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र में उन्होंने योग की बात रखी थी, तब उन्हें ये अहसास नहीं था कि योग दिवस को इतनी सफलता मिलेगी और इतनी बड़ी तादात में लोग इसको भारत ही नहीं दुनिया भर में स्वीकार करेंगे। आगे की स्लाइड में देखिए कौन मंत्री कहां होगा तैनात?
कौन मंत्री कहां होगा तैनात?
साल 2014 में ही संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।, योग दिवस के समर्थन में 190 देश आगे आए थे, जिनमें 40 इस्लामिक देश शामिल थे।
बीते वर्ष पहला योग दिवस पर 36 हजार लोगों के साथ पीएम मोदी दिल्ली के राजपथ पहुंचे थे। इस समारोह ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं।
उत्तर प्रदेश में योग दिवस के समारोह को सफल बनाने के लिए तैनात 10 केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, और मेनका गांधी के नाम मुख्य हैं। राजनाथ सिंह लखनऊ में योग समारोह, कार्यशाला और सेमीनार में होंगे। वहीं वित्त मंत्री मुंबई में योग की कमान संभालेंगे।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर यूपी के कानपुर में होंगे, वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु की देखरेख में विजयवाड़ा का योग कार्यक्रम होगा। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडु के जिम्मे दिल्ली की कमान है। विद्युत राज्य मंत्री पियूष गोयल रायपुर में होंगे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अहमदाबाद में योग के कार्यक्रम में दिखेंगे।