फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5,500 dead enlisted in Voter list of Kolaras assembly constituency of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश: मतदाता सूची में सामने आईं चौंकाने वाली गड़बड़ियां, 5,500 मृतकों के नाम दर्ज

Tue, 24 Apr 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 24 Apr 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
5,500 dead enlisted in Voter list of Kolaras assembly constituency of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश की कोलारस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को भेजे गए एक पत्र के मुताबिक, इस विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में 5,500 से ज्यादा मृत लोगों के नाम मतदाता के तौर पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं 1,900 लोगों के नाम तो सूची में कई बार दर्ज हैं। 

विज्ञापन


5,537 मृत मतदाताओं के नाम दर्ज, 1,918 लोगों के नाम की कई बार एंट्री 

बीते 24 फरवरी को मध्य प्रदेश की इस विधानसभा सीट पर हुए थे उपचुनाव


उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी सीट पर हाल ही में 24 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने इस पत्र को इस महीने की शुरुआत में चुनाव आयोग को भेजा था। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान, मतदाता सूची में 5,537 मृत मतदाताओं के नाम दर्ज थे जबकि 1,918 लोगों के नाम की एंट्री कई बार पाई गई। 
विज्ञापन


कोलारस विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में चौंकाने वाली गड़बड़ियां आई सामने 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को भेजा इस त्रुटि को लेकर पत्र


चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बूथ स्तर के अधिकारियों और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, यहां तक कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने ठीक से लिस्ट की निगरानी नहीं की। सलीना सिंह की ओर से कहा गया है कि यदि कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने लगातार मतदाता सूची की समीक्षा की होती, विशेषकर उपचुनाव से पहले, तो इस त्रुटि से बचा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed