फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   55 thousand people registered for Griha Jyoti Yojana in Karnataka on the first day

कर्नाटक: गृह ज्योति योजना के लिए पहले दिन 55 हजार लोगों ने किया पंजीकरण; 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी सरकार

Mon, 19 Jun 2023 02:46 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 02:46 AM IST
सार

राज्य के ऊर्जा विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूरे राज्य में रविवार को इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। पंजीकरण कराने के लिए सेवा सिंधु सरकारी पोर्टल पर एक विशेष पेज बनाया गया है।

विज्ञापन
55 thousand people registered for Griha Jyoti Yojana in Karnataka on the first day
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद से सिद्दारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अपनी पांच गारंटियों को पूरा करने में लगी है। हाल ही में सिद्धारमैया सरकार ने शक्ति योजना का शुभारंभ भी कर दिया है। वहीं, गृह ज्योति योजना को लेकर भी रविवार से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के पंजीकरण के बारे में सरकार ने एक बयान भी जारी किया है। इसके मुताबिक, 'गृह ज्योति' योजना का लाभ लेने के लिए पहले ही दिन 55,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण किया है। 

विज्ञापन


गृह ज्योति योजना के लिए शुरू हुआ पंजीकरण
राज्य के ऊर्जा विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूरे राज्य में रविवार को इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। पंजीकरण कराने के लिए सेवा सिंधु सरकारी पोर्टल पर एक विशेष पेज बनाया गया है। योजना का पंजीकरण सेवा सिंधु पोर्टल पर एक विशेष कस्टम-मेड पेज https://sevasindhugs.karnataka.gov.in के तहत किया जाता है। विभाग ने बताया कि ई-गवर्नेंस विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया को बहुत सरल बना दिया है। विभाग ने बताया है कि उपभोक्ता को विशेष कस्टम-मेड पेज पर जाना होगा। वहां उन्हें बिजली बिल की ग्राहक आईडी, अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने बताया है कि इस योजना के लिए राज्य भर में ‘कर्नाटक वन’, ‘ग्राम वन’ और ‘बेंगलुरु वन’ केंद्रों पर एक साथ पंजीकरण शुरू किया गया है। इस योजना के लिए पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रविवार होने के बावजूद, इस्कॉम के अधिकारी फील्ड में मौजूद थे और पंजीकरण प्रक्रिया की निगरानी कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल-लैपटॉप से भी कर सकते हैं पंजीकरण
वहीं, ऊर्जा विभाग ने यह भी साफ किया है कि 'गृह ज्योति' योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करने के लिए किसी भी खास दस्तावेज या रिकॉर्ड की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने मोबाइल, लैपटॉप या किसी इंटरनेट कैफे में भी पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं को किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करने की भी सलाह दी है। 

इस योजना के तहत सिद्धारमैया सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने इसे भी अपने चुनावी वादों में शुमार किया था। हाल ही में उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि इस योजना का लाभ केवल मकान मालिक ही नहीं, बल्कि उनके घरों में रहने वाले किरायेदार भी ले सकेंगे। उन्होंने कहा था कि लोगों को भ्रमित नहीं होना चाहिए। हम सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे, भले ही वे किराए पर रह रहे हों।


गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले राज्य की जनता से पांच वादे किए थे, इन वादों को पार्टी ने पांच गारंटी का नाम दिया था। इन गारंटियों में मुफ्त बस सेवा के अलावा गृह ज्योति योजना, युवा निधि स्कीम, अन्न भाग्य योजना और गृहलक्ष्मी योजना शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed