फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   53 member of parliament are retired from rajya sabha ,bharatiya janata party will still in trouble

53 सांसदों की विदाई के बाद भी राज्यसभा में नहीं है भाजपा की राह आसान

Fri, 13 May 2016 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
53 member of parliament are retired from rajya sabha ,bharatiya janata party will still in trouble
53 सांसद रहे हैं आज रिटायर - फोटो : PTI

राज्यसभा में शुक्रवार को 53 सांसदों के आखिरी दिन पर सदन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण निर्णयों में आपका योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सांसदों के अनुभव से दोनों सरकारों को लाभ मिला। हालांकि इस दौरान पीएम मोदी ने सदन में जीएसटी पास न होने का मलाल जरूर जताया। सांसदों के विदाई संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 'यदि आपके कार्यकाल में जीएसटी बिल पास हो जाता तो आप जिस राज्य से आते हैं वहां के लोगों को फायदा होता। आपको मौका नहीं मिला। लेकिन मैं इस बात के लिए आश्वस्त हूं कि जो भी वापस आएंगे वो इसका मौका अवश्य पाएंगे।'

विज्ञापन


बता दें कि आज राज्यसभा में 53 सांसदों का आखिरी दिन है और इनका कार्यकाल जून और जुलाई के आखिर तक खत्म हो जाएगा। इस दौरान भाजपा के 14 सांसद रिटायर हो रहे हैं वहीं कांग्रेस 14 सांसद रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस के पास मौजूदा समय में 61 सांसद है और उसे उम्मीद है कि उसकी संख्या 11 जून को 57 सीटों पर होने वाले चुनावों के बाद भी 60 बनी रहेगी। वहीं भाजपा भी चुनााव में 18 सीटे हासिल करने की उम्मीद है।अभी भाजपा के राज्यसभा में कुल 49 सांसद हैं यदि पार्टी की उम्मीद सही साबित हुई तो इसके 53 सांसद हो जाएंगे, हालांकि 53 सांसद होने के बाद भी भाजपा ऐसी स्थिति में नहीं आ पाएगी कि वो अपने बूते कोई बिल सदन में पास करा सके।
विज्ञापन


कांग्रेस की स्थिति देखे तो यह साफ कि उसे आंध्र और तेलंगाना से कोई राज्यसभा सीट नहीं मिल सकेगी। केरल में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से पर राज्यसभा में उसकी राह आगे की ओर बढ़ेगी। इतना ही नहीं इन सांसदों में रिटायर होने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी की सीट भी केरल चुनाव पर ही निर्भर है। पंजाब में कांग्रेस के लिए समस्या है  क्योंकि उसके तीन सांसद रिटायर हो रहे हैं लेकिन 2 की ही वापसी हो पाएगी। हालांकि कांग्रेस कर्नाटक से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिंदबरम के लिए राज्यसभा में रास्ता बना सकती है। माना जा रहा है कि आस्कर फर्नांडीज के रिटायर होने के बाद उनकी जगह चिदंबरम को सदन में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां से बहुजन समाज पार्टी के 6 सदस्य रिटायर हो रहे हैं जिसमें सतीश चंद्र मिश्रा भी शामिल हैं। यहां से बसपा 2 और भाजपा कांग्रेस अपने लिए 1-1 सदस्य चुन सकेंगी। प्रदेश में समाजवादी पार्टी से किसी के चुने जाने की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है। रिटायर होने वाले सांसदों में केंद्रीय मंत्री एम.वैंकैया नायडू, बिरेन्दर सिंह, निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास नकवी और पीयूष गोयल का नाम भी शामिल हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, जदयू नेता शरद यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी भी रिटायर हो रहे हैं। रिटायर हो रहे 53 सांसदों में से सबसे ज्यादा 11 उत्तर प्रदेश से हैं वहीं 6-6 सदस्य तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र से हैं।


गौरतलब है कि 57 सीटों के लिए चुनाव 11 जून को कराए जाएंगे। इसमें शराब उद्योगपति विजय माल्या द्वारा खाली गई सीट भी शामिल हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 5, आंध्र और कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश और ओडिशा से 3, हरियाणा, झारखंड, पंजाब, छत्तीगढ़ और तेलंगाना से 2-2 सीटों पर चुनाव होंगे। उत्तराखण्ड से सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा। आज सदन में सांसदों की फेयरवेल स्पीच के बाद राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed