फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   52 bodies of train accident victims await identification; BMC cremates 2 bodies

Odisha Train Accident: अभी तक नहीं हो पाई 52 पीड़ितों की पहचान, BMC ने किया दो शवों का अंतिम संस्कार

Mon, 03 Jul 2023 03:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 03 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 293 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जान गवाने वाले 81 लोगों की पहचान न होने की वजह से उनके शव एम्स भुवनेश्वर में रखे गए थे। फिलहाल, 29 शवों की पहचान हो चुकी है।

विज्ञापन
52 bodies of train accident victims await identification; BMC cremates 2 bodies
Odisha train accident - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून को एक भीषण ट्रेन हादसे में जान गवाने वालों में से 50 से अधिक शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। यह शव भुवनेश्वर की एम्स में रखे गए हैं। वहीं, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने सत्य नगर स्थित श्मशान में दो पीड़ितों के अवशेषों का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में 81 शव रखे गए थे। इनमें से 29 शवों की डीएनए जांच से पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 29 में से 22 शवों का अभी तक अंतिम संस्कार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में एम्स भुवनेश्वर में ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के 52 शव हैं। रविवार को दो पीड़ितों के शवों का अंतिम संस्कार किया, जिनकी पहचान झारखंड के रहने वाले 31 वर्षीय दिनेश यादव और 23 साल के बिहार निवासी सुरेश रे के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि तीन शवों को उनके घर ले जाने की व्यवस्था की थी। एक शव को बिहार में मृत व्यक्ति के पैतृक गांव ले जाया गया, जबकि दो अन्य पीड़ितों के परिवार ने लंबी यात्रा को देखते हुए शव ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में दोनों पीड़ितों के परिवारों ने बीएमसी को शवों का अंतिम संस्कार भुवनेश्वर में करने की अनुमति दी।

एक ही शव के लिए कई दावे होने के कारण नमूनों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। बाकी 52 शवों के बारे में अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि डीएनए टेस्ट के नतीजे दो तीन दिन में आ जाएंगे। 

गौरतलब है, ओडिशा के बालासोर जिले में 2 जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 293 लोगों में से 287 की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed