{"_id":"5b3ff7734f1c1b05278b4fa3","slug":"5000-people-in-aligarh-range-on-income-tax-2000-cases-will-open-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रेंज में 5000 लोग आयकर रडार पर, 2000 के केस खुलेंगे दोबारा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलीगढ़ रेंज में 5000 लोग आयकर रडार पर, 2000 के केस खुलेंगे दोबारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Jul 2018 04:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ रेंज में लगभग 5000 लोग आयकर के रडार पर हैं। जांच करने के बाद 2 हजार लोगों के केस खोले जा रहे हैं। इन लोगों के वो केस खोले जाएंगे, जिसमें पूर्व में जमा कराए रिटर्न में खर्च और निवेश की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। जांच शाखा इन सभी की पड़ताल कर रही है। अलीगढ़ आयकर रेंज में पांच जिले में अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और कन्नौज शामिल हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग वर्तमान में 13 सरकारी विभागों के माध्यम से मोटी रकम खर्च करने और बड़ा निवेश करने वालों की सूचनाएं एकत्र करा रहा है। ये सूचनाएं आयकर विभाग की जांच एवं अन्वेषण शाखा को भेजी जा रही हैं। आयकर विभाग ने इन 13 विभागों को खर्च और निवेश का एक निश्चित दायरा बता दिया है। उस दायरे को पार कर खर्च या निवेश करने वाले सभी लोगों को जांच शाखा नोटिस दे रही है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से 500 लोग जांच की जद में
अलीगढ़ (ब्यूरो)। नवंबर 2016 में नोटबंदी होने के बाद बचत खातों में तयशुदा ढाई लाख रुपये और चालू खातों में 12.50 लाख रुपये से अधिक की रकम जमा करने वाले बड़े खातेदारों की कुल संख्या 1245 तक पहुंच गई थी। इसमें पांच खातेदार एक करोड़ रुपये से ऊपर की धनराशि जमा कराने वाले थे।
विज्ञापन
इन सभी खातेदारों को दिसंबर 2016 से मार्च 2017 के बीच नोटिस देकर जमा की गई रकम का स्रोत पूछा गया था। जिसमें मार्च 2018 तक तकरीबन 700 लोगों ने अपने रिटर्न में जवाब दे दिए हैं। शेष 545 खातेदारों में 400 को आयकर नोटिस दिए गए हैं। इसमें कुछ खातेदारों के बारे में बैंकों से ही सही नाम, पता या मोबाइल नंबर नहीं मिल रहा है।