फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   500 Indians attracted towards ISIS

अब तक 500 भारतीयों को बरगलाने में कामयाब हुआ ISIS

Tue, 31 May 2016 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 May 2016 02:35 PM IST
सार

  • युवाओं में भारत के खिलाफ कोई रोष नहीं
  • युवाओं का मानना है कि मुस्लिमों ने पच्‍छिमी देशों से सालों तक अत्याचार सहे हैं

विज्ञापन
500 Indians attracted towards ISIS
isis

विस्तार

भारत में इस्लामिक स्टेट कुछ हद तक अपने मंसूबों में कामयाब होता दिख रहा है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के अनुमान के अनुसार आतंक का पर्याय बने इस्लामिक स्टेट ने भारत में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन करीब 400 से 500 लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाबी हासिल कर ली है। 

विज्ञापन


आईएसआईएस की ओर आकर्षित होने वाले लोगों में ज्यादातर युवा हैं और वह ‌आईएसआईएस से किसी तरह संपर्क साधने में जुटे हुए थे। इनमें से कुछ तो ईराक और सीरिया जाने की फिराक में भी हैं। साथ ही वे इस्लामिक स्टेट की उपलब्धियों का इंटरनेट के जरिए  बखान करते भी देखे गए हैं।
विज्ञापन


सरकार का दावा है कि इस्लामिक स्टेट का भारतीय मुसलमानों पर नगण्य प्रभाव पड़ा है। लेकिन जिन 500 लोगों पर इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पड़ा है उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों, राज्य पुलिस और एनआईए को चौकन्ना रहने पर मजबूर कर दिया है। कई लोगों से सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ भी की है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत न मिल पाने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार जिन लोगों ने पूर्व में जैश-ए-मोहम्मद, इंडियन मुजाहिदीन, लश्कर-ए तैयबा, हिज्बुल मुजाहिदीन तथा अन्य आतंकी गुटों की तरफ अपना झुकाव दिखाया था, वही लोग इस्लामिक स्टेट के क्रियाकलापों में भी अपना रुझान दिखा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जिन लोगों से पूछताछ हुई है उससे यह पता चलता है कि वह लोग शारिया लॉ के अनुसार राज्य स्‍थापित करने की इस्लामिक स्टेट की  सोच से प्ररित हैं। 

युवाओं में भारत के खिलाफ कोई रोष नहीं

500 Indians attracted towards ISIS
आइएस - फोटो : bbc

इन युवाओं का मानना है कि मुस्लिमों ने पच्‍छिमी देशों से सालों तक अत्याचार सहे हैं और अब उन्हें कुछ करना चाहिए। साथ ही  उनका मानना है कि आज की आधुनिक दुनिया में कई गलत सामाजिक कृत्य जारी हैं और इस्लामिक स्टेट ही उनसे छुटकारा दिला सकता है। हालांकि इन युवाओं में भारत के खिलाफ कोई रोष नहीं दिखा। जानकारों के अनुसार ये युवा देशभर में फैले हुए हैं चाहे वह जम्मू और कश्मीर हो कर्नाटक, केरल, आन्‍ध्रा प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पच्छिम बंगाल या दिल्‍ली।

साथ ही ये युवा सोशल मीडिया पर आईएस से जुड़ने के लिए निंबूज, वोक्सर, टॉकरे, ग्रपमी, वाइबर, हाइक जैसे एप्स का इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें तब पकड़ा जब वह अपनी जिज्ञासाओं की पूर्ति के लिए ईराक और सीरिया जाने के बारे में बात कर रहे थे।

गौरतलब है कि अब तक सुरक्षा एजेंसियों ने मुदाबिर शेख के संरक्षण में आईएस से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त 18 लोगों को पकड़ा है। इनके ‌खिलाफ जून में सुरक्षा एजेंसी चार्जशीट दाखिल करेगी। कुल मिलाकर अबतक भारतीय जमीन पर आईएस के लिए भर्ती प्रक्रिया में लिप्त कुल 49 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed