फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 Youth of Jammu Kashmir linked to terror organizations this year

इस साल आतंकी संगठनों से जुड़े जम्मू कश्मीर के 50 युवक

Tue, 25 Jul 2017 08:18 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
50 Youth of Jammu Kashmir linked to terror organizations this year

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल जम्मू कश्मीर में 50 युवाओं ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया है। इन नौजवानों में से अधिकतर ने हिजबुल मुजाहिदीन का दामन थामा है।  गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि 220 सक्रिय आतंकवादियों में से 50 प्रतिशत से अधिक आतंकी पाकिस्तानी नागरिक हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, ‘साल के शुरुआती छह महीनों में जम्मू कश्मीर के 50 नौजवान आतंकी संगठन से जुड़े। दक्षिणी कश्मीर के रहने वाले इन लोगों में से ज्यादातर नौजवानों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन ज्वाइन किया।’ 
विज्ञापन


पिछले साल सबसे ज्यादा रही आतंकी संगठन ज्वाइन करने वालों की संख्या
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में कुल 88 कश्मीरी युवकों ने आतंकी संगठन ज्वाइन किया था। नौजवानों के आतंकी संगठन ज्वाइन करने का यह आंकड़ा पिछले छह सालों में सबसे अधिक रहा। साल 2010 में 54, साल 2011 में 23, साल 2012 में 21 और साल 2013 में 16 युवकों ने आतंकी गुटों का दामन थामा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed