Bengal: TMC कार्यकर्ताओं की 50 बसें कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना, अभिषेक बनर्जी बोले- शांतिपूर्ण होगा आंदोलन
तृणमूल कांग्रेस ने आनन-फानन में करीब 50 बसों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का फैसला किया। सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'बंगाल के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा, मैं वादा करता हूं। इस कार्यक्रम को 'फाइट फॉर राइट' नाम दिया गया है। जानाकारी के मुताबिक करीब 2500 कार्यकर्ता बसों से दिल्ली जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मनरेगा कार्ड धारक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को यहां से रवाना हो गए हैं। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने दी। पहले सभी को ट्रेन से दिल्ली जाना था लेकिन जिस ट्रेन से कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाना था, वह रद्द हो गई है।
इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने आनन-फानन में करीब 50 बसों से कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का फैसला किया। सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'बंगाल के लोगों को उनका अधिकार मिलेगा, मैं वादा करता हूं। इस कार्यक्रम को 'फाइट फॉर राइट' नाम दिया गया है। जानाकारी के मुताबिक करीब 2500 कार्यकर्ता बसों से दिल्ली जा रहे हैं।
अभिषेक बनर्जी ने बताया कि 2 तारीख को हम सबसे पहले राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हम वहां पर कुछ घंटे शांतिपूर्ण धरना देंगे। इसमें राज्य सरकार के मंत्री और सांसद रहेंगे मौजूद। हमारा दोपहर को शांतिपूर्ण मोमबत्ती जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद तीन तारीख को जंतर-मंतर में प्रदर्शन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इसका बंगाल के सभी पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Despite the @BJP4India-led Central Government's refusal to provide the promised special train, our determination remains unshaken.
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) September 30, 2023
Buses are now on their way to the capital, and we shall ensure that justice prevails! pic.twitter.com/H3CdkyqDvA
उन्होंने कहा, हम रामलीला मैदान में कार्यक्रम करना चाहते थे लेकिन अनुमति नहीं मिली। उन्होंने कहा, इस लड़ाई को आगे कैसे लेकर जाना है, उसकी घोषणा दिल्ली की धरती से करूंगा।