महाराष्ट्र: पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 32 साल का व्यक्ति गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में एक पांच साल की बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 32 साल के एक व्यक्ति को नागपुर के कलमेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और नाकाम होने पर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को 13 दिसंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Maharashtra: A 5-year-old girl was allegedly killed after a rape attempt by a 32-year-old man in Kalmeshwar area of Nagpur. A case has been registered and the accused has been arrested.
— ANI (@ANI) December 9, 2019विज्ञापन
वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर से सटे अहियापुर के नाजिरपुर गांव में शनिवार को दबंगों ने घर में घुसकर छात्रा को जिंदा जला दिया। जिस समय घटना घटी उस वक्त लड़की घर में अकेली थी। हालांकि आग लगाने के बाद बदमाश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और वहां से भाग गया।
लड़की 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। एसएसपी का कहना है कि मुख्य आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की की मां का कहना है कि बगल में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को काफी लंबे समय से परेशान कर रहा था। जिसके डर से लड़की की पढ़ाई छुड़वा दी थी।
लड़की बीए की छात्रा थी। अहियापुर पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। लड़के का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आया करती थी। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए हमपर समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी।