फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 May 2026 Major Events

आज के दिन: सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई, सीएम भगवंत मान राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Tue, 05 May 2026 06:21 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 05 May 2026 06:21 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 5 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
5 May 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 5 मई 2026 को जेष्ठ की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज से सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई होगी। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंंगे।

विज्ञापन

नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘अंतिम सुनवाई के लिए मामलों को 5 मई, 2026 से शुरू होने वाले सप्ताह में सूचीबद्ध किया जाएगा।’ सुनवाई के दौरान,अदालत ने उन याचिकाओं पर सुनवाई के प्रारूप और तौर-तरीकों का फैसला किया। पीठ ने कहा, ’हम पहले अखिल भारतीय स्तर के मामलों पर सुनवाई करेंगे। उसके बाद असम और त्रिपुरा के मामलों पर। सीएए 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं के दो समूह थे। इन्हें पहले असम-त्रिपुरा मामलों और देश के शेष हिस्सों से संबंधित मामलों में वर्गीकृत किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दौरे का आखिरी दिन
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी चार दिन के  म्यांमार दौरे पर हैं। आज उनका इस दौरा का आखिरी दिन है।  इस दौरे में वह एडमिरल त्रिपाठी म्यांमार के कमांडर-इन-चीफ जनरल ये विन ऊ, रक्षा मंत्री जनरल यू हटुन आंग और म्यांमार सशस्त्र बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता किया।

विज्ञापन

वियतनाम के राष्ट्रपति  का भारत दौरे
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इसी महीने राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।  वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। वे बोधगया और मुंबई भी जाएंगे। यह यात्रा भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मई को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। दरअसल, वह आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के मामले में बात करेंगे। 

टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की जयंती
संगीत कंपनी टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का आज जन्मदिन है। वह फिल्म निर्माता भी थे।  उनका जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। 12 अगस्त 1997 को मुंबई के एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को कुछ बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद पता चला कि उनकी हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था। कहा जाता है कि गुलशन कुमार ने जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार की हत्या के बाद टी सीरीज के बिजनेस को उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने संभाला।  

आईपीएल मेंं दिल्ली-चेन्नई के बीच मुकाबला
आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली में शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed