{"_id":"63862086174a4577f61ce171","slug":"5-juveniles-apprehended-for-sexually-assaulting-classmate-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: पांच नाबालिग लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहपाठी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: पांच नाबालिग लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सहपाठी छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला
Tue, 29 Nov 2022 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 29 Nov 2022 08:39 PM IST
सार
हैदराबाद में पुलिस ने पांच नाबालिग लड़कों के गिरफ्तार किया है। उन पर अपनी सहपाठी छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नाबालिग के साथ सहपाठियों दावारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। पांचों लड़के पीड़िता के सहपाठी हैं।
विज्ञापन
राचाकोंडा पुलिस के पीआरओ ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और पीड़ित लड़की आपस में दोस्त हैं। वे 9वीं-10वीं में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि चूंकि पीड़ित लड़की उनके साथ खुलकर बात करती थी और उनका साथ में घूमना-फिरना होता था। ऐसे में आरोपियों ने इसे एक संकेत के रूप में लिया और इसी साल अगस्त में पहली बार जब लड़की के परिजन घर पर नहीं थे तब उसके घर पर धमकी देते हुए उसका यौन उत्पीड़न किया। इतना ही उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसके करीब 10 दिनों बाद अन्य दो लड़कों आरोपी ने भी यही किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी दी कि बाद में आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिए इन वीडियोज को आपस में साझा किया। जब इसके बारे में पीड़िता को जानकारी हुई तो उसने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। जब लड़की के परिजनों को इसके बारे में जानकारी हुई तो उनके माता-पिता ने हयातनगर में पुलिस से संपर्क किया और आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए लड़कों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन