{"_id":"5858bd514f1c1b774fe39aa6","slug":"5-boats-captured-by-coast-guard-in-indian-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पकड़ी गईं भारतीय सीमा में घुसी 5 पाकिस्तानी नाव, 26 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पकड़ी गईं भारतीय सीमा में घुसी 5 पाकिस्तानी नाव, 26 गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
कोस्ट गार्ड की टीम ने गुजरात के तट से पांच पाकिस्तानी नौंकाएं पकड़ी हैं। नौकाओं से 26 पाकिस्तानी लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कोस्ट गार्ड की टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पांचों नौकाएं भारतीय सीमा में प्रवेश कर गई थी, जिन्हें चेतावनी के बाद कोस्ट गार्ड ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोस्ट गार्ड की इंटरसेप्टर बोट ने इन पांचों नौकाओं को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा था। जिसके बाद तुरंत हरकत में आई कोस्ट गार्ड ने पांचों नौकाओं को घेरे में ले लिया। इसके बाद सभी को तट पर लाया गया।
विज्ञापन
नौकाओं की तलाशी में दौरान उनमें 26 लोग सवार मिले। वेशभूषा से सभी मछुआरे लग रहे हैं। शुरूआती पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह रास्ता भटककर भारतीय सीमा में चले आए हैं। हालांकि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मछुआरों का भारतीय सीमा में आना पहली नजर में संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
सालभर पहले गुजरात तट पर कोस्ट गार्ड ने तबाह की थी पाकिस्तानी बोट
इसी के चलते कोस्ट गार्ड की टीम उन्हें कोस्ट गार्ड स्टेशन लाकर उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस संबंध में अभी विस्तार से जानकारी नहीं मिल सकी है।
बता दें कि सालभर पहले भी गुजरात तट पर कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नौका को ध्वस्त किया था जो विस्फोटकों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।
बता दें कि सालभर पहले भी गुजरात तट पर कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नौका को ध्वस्त किया था जो विस्फोटकों के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी।
Visuals of 5 boats captured by Coast Guard in Indian waters. 26 people apprehended, being brought to Jakhau (Gujarat). pic.twitter.com/y3gQyY3zAk
— ANI (@ANI_news) December 20, 2016