{"_id":"5d20b8e68ebc3e6cc0503e1a","slug":"49-cases-of-death-from-encephalitis-in-assam-health-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में दिमागी बुखार से मौत के 49 मामले आए सामने : स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में दिमागी बुखार से मौत के 49 मामले आए सामने : स्वास्थ्य मंत्री
Sat, 06 Jul 2019 08:36 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 06 Jul 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
असम में पांच जुलाई तक दिमागी बुखार से मौत के कुल 49 मामले सामने आए हैं जबकि 190 लोग इससे पीड़ित हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने शनिवार को यह जानकारी दी। सरमा ने कहा कि कोकराझार को छोड़कर राज्य के सभी जिले बीमारी की चपेट में हैं और स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के निगरानी नेटवर्क के सुझाव के आधार पर रक्त के नमूने एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, 'राज्य सरकार ने संदिग्ध लोगों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है। इसके अलावा जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के लिए गहन चिकित्सा इकाइयों और वार्डों में बैड आरक्षित किए गए हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सरकार मरीजों की जांच और इलाज का खर्च उठाएगी।' इसके अलावा भी राज्य सरकार ने रोग से निपटने के लिये कई कदम उठाए हैं।