फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   48 percent people see PM Narendra Modi and 11 percent Rahul Gandhi as their leader

पीएम मोदी 48 और राहुल 11 प्रतिशत लोगों की पसंद: सर्वे

Tue, 04 Sep 2018 11:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
48 percent people see PM Narendra Modi and 11 percent Rahul Gandhi as their leader
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद जहां विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। वहीं देश के लोगों की अब भी पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। यह खुलासा एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में हुआ है। जिसमें 712 जिलों के 57 लाख लोगों में से लगभग 48 प्रतिशत ने देश को आगे ले जाने के लिए अपने नेता के तौर पर पीएम मोदी में भरोसा जताया है।

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण को राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से जुड़े एडवोकेसी ग्रुप इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी (ए-पैक) ने कराया है। नेशनल एजेंडी फोरम के तहत कराए गए इस सर्वेक्षण में जवाब देने वाले लोगों को 923 नेताओं में से अपना एक चुनने का विकल्प दिया गया था। जिसमें पहले स्थान पर नरेंद्र मोदी, 11 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रहे।
विज्ञापन


वहीं 9.3 प्रतिशत वोट के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, 7 प्रतिशत वोट के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव, 4.2 प्रतिशत वोट के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 4.1 प्रतिशत वोट के साथ बसपा अध्यक्ष मायावती रहीं। इस सर्वेक्षण में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कई अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक चेहरों को जगह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में शामिल होने वाले लोगों ने महिला सशक्तिकरण, किसानों की समस्या, आर्थिक असमानता, छात्रों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, साम्प्रदायिक एकता को प्रमुख मुद्दा बताया। अभिनेता अक्षय कुमार, रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और पत्रकार रवीश कुमार की पहचान ऐसे मशहूर व्यक्तियों के तौर पर की गई जिन्हें राजनीति में होना चाहिए। इस सर्वेक्षण को सोमवार को जारी किया गया है।


यह सर्वेक्षण किशोर से जुड़ी सिटीजंस फॉर एकाउंटेबल गवर्नेंस की ओर से 2013 में कराए गए सर्वेक्षण के समान है, जिसमें मोदी को देश का सबसे पसंदीदा नेता बताया गया था। आईपैक के सदस्यों का कहना है कि इस सर्वेक्षण का उद्देश्य इंटरनेट तक पहुंच वाली आबादी तक पहुंचना था। किशोर एक समय मोदी की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे और उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed