फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   45-year old woman Preeti Maske creates record cycling solo from Gujarat to Arunachal Pradesh

Preeti Maske: दो बच्चों की मां ने फिर किया कमाल, अबकी बार गुजरात से अरुणाचल तक साइकिल चलाकर बनाया रिकॉर्ड

Mon, 21 Nov 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Nov 2022 03:11 PM IST
सार

प्रीति मस्के ने 14 नवंबर की आधी रात को अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा के पास किबिथू पहुंचने के लिए 13 दिन, 19 घंटे और 12 मिनट में अपनी 3995 किलोमीटर की सवारी पूरी की।

विज्ञापन
45-year old woman Preeti Maske creates record cycling solo from Gujarat to Arunachal Pradesh
प्रीति मस्के(फाइल) - फोटो : instagram/the_extreme_lady

विस्तार

दो बच्चों की 45 वर्षीय मां ने अकेले साइकिल चलाकर 14 दिनों में गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय कर यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। अभियान के मुख्य दल घनश्याम रघुवंशी ने समाचार एजेंसी पीटीआई  को बताया कि पुणे की रहने वाली प्रीति मस्के ने एक नवंबर को पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर स्थित कोटेश्वर मंदिर से अपनी सवारी शुरू की और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश होते हुए साइकिल से यात्रा की।  

विज्ञापन


14 दिन से भी कम में पूरी कर ली दूरी
मस्के ने 14 नवंबर की आधी रात को अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा के पास किबिथू पहुंचने के लिए 13 दिन, 19 घंटे और 12 मिनट में अपनी 3995 किलोमीटर की सवारी पूरी की। उनकी उपलब्धि ने उन्हें केवल 14 दिनों में पश्चिम से पूर्व तक देश भर में सवारी करने वाली पहली महिला एकल साइकिल चालक बना दिया।
विज्ञापन


बीमारी और अवसाद से निपटने के लिए चुना साइक्लिंग का रास्ता
मस्के ने बीमारी और अवसाद से निपटने के लिए पांच साल पहले साइकिल चलाना शुरू किया था। वर्ल्ड अल्ट्रा साइक्लिंग एसोसिएशन और गुइनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा कागजी कार्रवाई, साक्ष्य, टाइम स्टैम्प चित्र प्रस्तुत और स्वीकार किए गए हैं। रघुवंशी ने कहा वे इसे संसाधित करेंगे और उचित समय पर प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं प्रीति मस्के
प्रीती मस्के महाराष्ट्र के पुणे जिले में रहती हैं। 45 साल की प्रीति दो बच्चों की मां हैं। साल 2017 में प्रीति ने साइकिलिंग करना शुरू किया। उसके बाद से प्रीति ने साइकिलिंग के जरिए कई रिकॉर्ड बनाएं। इन दिनों प्रीति अपनी एक उपलब्धि के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने साइकिलिंग करते हुए लेह से मनाली तक का सफर तय किया है। लेह से मनाली तक साइकिलिंग करने के लिए प्रीती ने केवल 55 घंटे और 13 मिनट में पहुंची हैं। प्रीति ने सबसे तेज साइकिल चलाने का सोलो रिकॉर्ड बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।


प्रीति मस्के पहले बना चुकी हैं गिनीज रिकॉर्ड
इसके पहले प्रीति ने लेह से मनाली का सफर 60 घंटों में पूरा किया था। उनके इस सफर को 22 जून को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर गौरव कार्की ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद वह 22 जून को मनाली पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed